Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड राह चलती महिलाओं से करता था छेड़छाड़, 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद अरेस्ट

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 06:40 AM (IST)

    मॉडल टाउन पुलिस ने स्कूटी पर राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कंगकन के रूप में हुई है। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है और महिलाओं को छूकर यौन संतुष्टि प्राप्त करता है।

    Hero Image
    स्कूटी पर सवार होकर राह चलती महिलाओं से छेड़खानी करता था सुरक्षाकर्मी।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। स्कूटी सवार होकर राह चलती महिलाओं से छेड़खानी के मामले में माडल टाउन पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को 15 दिनों में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पकड़ा है। आरोपित की पहचान कंगकन के रूप में हुई है। जो असम के रामपुर स्थित नलबाड़ी का रहने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तरी-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि एक युवती ने थाना माडल टाउन में शिकायत दर्ज कराई कि उसे दो दिनों में दो बार एक अज्ञात स्कूटी सवार युवक की ओर से छेड़छाड़ किया गया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    टीम ने परिवहन विभाग से स्कूटी सीरीज का डाटा एकत्र किया और 1.5 लाख से अधिक एंट्रीज का विश्लेषण किया, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिला। आगे सुराग विकसित करने के लिए टीम ने माडल टाउन, मुखर्जी नगर, सिविल लाइंस, आदर्श नगर और भारत नगर क्षेत्र में करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की।

    जांच के दौरान उसी आरोपित की एक और पीड़िता सामने आई और आरोपित का विस्तृत हुलिया बताने में मदद की। कई महिलाएं बदनामी के कारण सामने आने से कतराती रहीं। लगातार 15 दिनों तक सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद टीम ने आरोपित को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।

    पूछताछ के दौरान शुरुआत में आरोपित ने अपना जुर्म नकार दिया, लेकिन जब उसे तकनीकी और सीसीटीवी सबूतों का सामना कराया गया तो उसने अपराध कबूल कर लिया। आरोपित ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है, व महिलाओं को छूकर यौन संतुष्टि प्राप्त करता था। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।