Delhi News: होमगार्ड के डीजी बनाए गए एसबीके सिंह
Delhi News केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में तैनात 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी विशेष आयुक्त एसबीके सिंह (SBK Singh) को होम गार्ड का डीजी बना दिया है। उनकी सेवानिवृत्ति के करीब डेढ़ साल बचे हैं।

नई दिल्ली [राकेश कुमार सिंह]। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस में तैनात 1988 बैच के आइपीएस अधिकारी विशेष आयुक्त एसबीके सिंह का तबादला कर होमगार्ड का डीजी बना दिया है। करीब चार साल बाद उनकी वापसी दिल्ली पुलिस में हुई थी। वे दिल्ली पुलिस में महज पांच माह ही रह पाए।
एसबीके सिंह के तबादले की विभाग में सोमवार को खूब चर्चा रही। यूटी काडर में पांच आइपीएस 1988 बैच से हैं। सबसे वरिष्ठ बालाजी श्रीवास्तव को मंत्रालय ने पिछले साल जून में एसएन श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने पर आयुक्त बनाया था। उन्हें 27 दिन बाद हटाकर राकेश अस्थाना को आयुक्त बना दिया गया। बाद में बालाजी श्रीवास्तव को भी मंत्रलय ने दिल्ली पुलिस से तबादला कर ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में भेज दिया।
उनकी सेवानिवृत्ति के करीब डेढ़ साल बचे हैं। 1988 बैच की सुंदरी नंदा दिल्ली पुलिस में एडमिन हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के दो साल हैं। राकेश अस्थाना को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया था और जुलाई में उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। चर्चा है कि उन्हें दोबारा सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
बता दें कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस में पांच वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया था। इसके तहत ही दिल्ली पुलिस में दक्षिणी जोन के कानून व्यवस्था का प्रभार संभाल रहे विशेष आयुक्त सतीश गोलचा को डीजीपी अरुणाचल प्रदेश बनाकर भेजा गया। इसे लेकर 10 जनवरी को ही गृह मंत्रालय की तरफ से आदेश जारी किए गए थे, उनके अलावा कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों के भी तबादले दिल्ली से किए गए हैं।
1995 बैच के आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव का तबादला दिल्ली से मिजोरम डीजीपी के रूप में किया गया है। देवेश श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त क्राइम ब्रांच का प्रभार संभाल रहे थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।