विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमानत नहीं मिलने से ज्यादा तनाव में रहने लगी हैं मनीष सिसोदिया की पत्नी, सौरभ भारद्वाज ने सीमा की बीमारी पर कही ये बात

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Sat, 11 Nov 2023 05:29 PM (IST)

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी बीमारी ...और पढ़ें

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिसोदिया की पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिसोदिया की पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शनिवार को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए जेल से घर पहुंचे। इस पर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया की पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी बीमारी ऐसी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। इसमें ब्रेन धीरे-धीरे शरीर पर से अपना कंट्रोल कम करता रहता है। वहीं कोर्ट में सिसोदिया की जमानत खारिज कर दी गई। इससे उनकी पत्नी अधिक तनाव में रहने लगी हैं। इसके बावजूद उन्हें सिर्फ छह घंटे के लिए ही पत्नी से मिलने का समय दिया गया।

बता दें, मनीष सिसोदिया तीसरी बार पत्नी से मिलने के लिए अपने घर पहुंचे हैं। इससे पहले इसी साल जून में सिसोदिया दो बार अपने घर जा चुके हैं। हालांकि एक बार उनकी पत्नी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को सिसोदिया को छह घंटे के लिए उन्हें पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी।

ये भी पढ़ेंः दिवाली से पहले घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, परिवार के साथ गुजारेंगे वक्त; पत्रकारों के सवाल पर साधी चुप्पी

जमानत याचिका हो चुकी है रद्द

बता दें, सिसोदिया ने बीमार पत्नी को लेकर अपनी जमानत याचिका कई बार दाखिल कर चुके हैं। लेकिन हर बार उनकी याचिका खारिज कर दी गई। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका रद्द की थी। वहीं हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट ने भी उनकी जमानत याचिका रद्द की है। शराब घोटाला मामले में ईडी ने 9 मार्च को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इससे पहले उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ेंः Delhi AQI Today: वर्षा से औंधे मुंह गिरा प्रदूषण, 224 पर आया AQI; दीपावली के बाद फिर बिगड़ेगी राजधानी की हवा!