Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBI ने रिश्वत लेते जिसे पकड़ा, उस पर थी 'आशा किरण' की जिम्मेदारी, दिल्ली सरकार का दावा

    Updated: Sat, 03 Aug 2024 03:47 PM (IST)

    दिल्ली के आशा किरण शेल्टर होम में इस साल 25 लोगों की रहस्यमयी मौत को लेकर हंगामा मचा हुआ है। वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि एलजी ने आशा किरण की जिम्मेदारी एक रिश्वतखोर अधिकारी को सौंप रखी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि क्या इनसे काबिल कोई अफसर भाजपा के LG को नहीं मिला?

    Hero Image
    आशा किरण शेल्टर होम को लेकर सौरभ भारद्वाज ने उठाए सवाल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में आशा किरण शेल्टर होम में जुलाई महीने में 14 लोगों की मौत हो गई थी। शेल्टर होम में हुई मौतों पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। वहीं, दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को कहा कि आशा किरण शेल्टर होम की जिम्मेदारी उस काबिल अधिकारी को दी गई जिसे सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- क्या आप जानते हैं कि केंद्र सरकार ने किस काबिल अफसर को आशा किरण शेल्टर होम की जिम्मेदारी दे रखी थी? राहुल अग्रवाल- वो SDM जो 2016 में CBI द्वारा रिश्वत लेते पकड़े गये थे। दिल्ली में ट्रांसफर पोस्टिंग पर LG और केंद्र का कब्जा है। इसलिए इतने भ्रष्ट अफसर को, जो 5 साल सस्पेंड रहा, उस महान अफसर को आशा किरण शेल्टर होम का प्रशासक बनाया गया। क्या इनसे काबिल कोई अफसर भाजपा के LG को नहीं मिला?

    इस साल 25 लोगों की मौत

    बता दें, एक आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस शेल्टर होम में फरवरी 2024 से कुल 25 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 मौतें (6 पुरुष, 8 महिला) केवल जुलाई महीने में हुईं। शेल्टर होम की ओर से दिल्ली सरकार को दी गई रिपोर्ट में मौतों के पीछे लूज मोशन और बेहोशी को कारण बताया गया है। वहीं अन्य कारणों में हल्का बुखार, दस्त और उल्टी को बताया गया है। वहीं घटना के मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दिए गए थे।

    यह भी पढ़ेंः 'आशा किरण' शेल्टर होम में 14 लोगों की रहस्यमयी मौत! दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश