Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यमुना मैली हो गई इनके पाप धोते-धोते', सत्येंद्र जैन के जेल के फुटेज पर मीनाक्षी लेखी ने कसा तंज

    By Santosh Kumar SinghEdited By: JP Yadav
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 03:58 PM (IST)

    Satyendra Jain tihar Jail viral video पिछले एक सप्ताह के दौरान तिहाड़ जेल के दो वीडियो वायरल हुए हैं। जिनमें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को विशेष स ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी।

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक वीडियो ने राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। पहले वीडियो में सत्येंद्र जैन को फिजियोथेरेपी के नाम पर मसाज किया जा रहा था तो अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा ताजा वीडियो में वह जेल की सेल में बाहर से लाया गया खाना और फल खाते नजर आ रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रही कथित सुविधा पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रही सुविधा पर कहा कि 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किरण बेदी ने भी आलोचना

    इसके साथ ही पूर्व IPS किरण बेदी ने भी इस तरह की सुविधा मुहैया कराने की आलोचना की है। उन्होंने प्रतिक्रिया में कहा कि अगर जेल की नियमावली से हटकर कुछ करना होता है तो आपको कोर्ट से अनुमति लेनी होती है। अगर इनके पास (सत्येंद्र जैन) मंत्री पद है और साथ में वेतन भी ले रहे हैं तो वह किस बात का वेतन ले रहे हैं? वह अंदर से कौन सा काम कर रहे हैं? किसकी अनुमति से कर रहे हैं? 

    सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में रिजार्ट की तरह सुविधाएं मिल रही

    इसी कड़ी में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि तिहाड़ जेल से सामने आ रहे वीडियो गंभीर मामला है। अपराधिक छवि वाले लोग राजनीति को बदनाम करते हैं। कई मामलों में आरोपित दिल्ली के मंत्री जेल में है। गंभीर आरोप लगने के बावजूद उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया। वह जेल से भ्रष्टाचार कर रहे हैं और वहां उन्हें सुख सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। मसाज किया जा रहा है। मांग के अनुसार भोजन मिल रहा है। सामने आ रहे वीडियो से स्पष्ट है कि सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में रिजार्ट की तरह सुविधाएं मिल रही है।

    AAP नेताओं का चरित्र आया सामने

    प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन का मसाज करने वाला व्यक्ति पाक्सो एक्ट में अंदर है। इस तरह के अपराधी अब मंत्री के नजदीकी बन गए हैं। सभी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं का चरित्र जनता के सामने है। जनता को निश्चित रूप से इस पर विचार करेगी।

    AAP सरकार के कई भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रही है। इनका पाप धोते-धोते यमुना मैली हो गई है। शराब घोटाला, स्कूलों में कमरे बनाने में भ्रष्टाचार सहित अनियमितता के अन्य मामले सामने आ गए हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री व अन्य मंत्री सिर्फ दूसरे पर दोषारोपण करते हैं।

    अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की चिंता नहीं

    उन्होंने कहा कि आप मुखिया को दिल्ली की जनता की चिंता नहीं है। वह दिल्ली को सिर्फ पैसा इकट्ठा करने का स्थान मानते हैं। दिल्ली के कर दाताओं का पैसा दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी के विस्तार के लिए और अपने आप को प्रधानमंत्री के दावेदार बताने के लिए प्रचार पर खर्च कर रहे हैं। राजनीति में संयम जरूरी है लेकिन आप नेताओं में इसका अभाव है। सत्येंद्र जैन इसका उदाहरण हैं।