विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त कराएंगे', मनीष सिसोदिया की रिहाई पर बोले संजय सिंह

Published: Sat, 10 Aug 2024 06:55 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी केवल नफरत झगड़ा और फसाद की राजनीति ...और पढ़ें

संजय सिंह ने कहा- विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त कराएंगे।
संजय सिंह ने कहा- विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जमानत जब्त कराएंगे।

HighLights

  1. मनीष सिसोदिया और उनके परिवार ने 17 महीने प्रताड़ना झेली, उसका हिसाब कौन देगा: संजय सिंह
  2. बीजेपी वालों के पुरखों ने अंग्रेजों से माफी मांगने का काम किया है: संजय सिंह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया और उनके परिवार ने जो 17 महीने प्रताड़ना झेली,  उसका हिसाब कौन देगा?  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका जवाब दें। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल नफरत, झगड़ा और फसाद की राजनीति में आगे है। तानाशाही ताकतों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उलझने की हिम्मत नहीं है। आम आदमी पार्टी की ट्रेनिंग संघर्ष के लिए हुई हैं, लिहाजा बीजेपी वालों के पुरखों ने अंग्रेजों से माफी मांगने का काम किया है। बीजेपी की टिप्पणी 'सिर्फ जमानत मिली है' का जवाब दिल्ली की जनता चुनाव के बाद 'सिर्फ जमानत ही जब्त हुई है' से मुहतोड़ जवाब देंगे।

बीजेपी की कराएंगे जमानत जब्त: संजय सिंह

संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया जी के बाद अब हमारे नेता अरविंद केजरीवाल जी भी जल्द बाहर आएंगे। आज की सभा के बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि जो भाजपाई आज सिसोदिया जी को लेकर यह कह रहे हैं कि सिर्फ जमानत ही तो हुई है, उनकी विधानसभा चुनावों में जमानत जब्त कराएंगे। 

यह भी पढ़ेंः '24 घंटे में जेल से बाहर आएंगे केजरीवाल, अगर...', तिहाड़ से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।