विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब घोटाला मामला: ED की शिकायत पर सीएम केजरीवाल के खिलाफ नया समन जारी, कोर्ट ने 16 मार्च को पेश होने को कहा

Published: Thu, 07 Mar 2024 10:21 AM (IST)

दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal की मुश्किलें थमने का ...और पढ़ें

शराब घोटाला मामला: ED की शिकायत पर सीएम केजरीवाल के खिलाफ नया समन जारी
शराब घोटाला मामला: ED की शिकायत पर सीएम केजरीवाल के खिलाफ नया समन जारी

HighLights

  1. CM अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ED ने दाखिल की नई शिकायत
  2. कहा- समन का पालन नहीं कर रहे दिल्ली सीएम

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

ताजा मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की दूसरी शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है।

16 मार्च को पेश होने के लिए कहा

समन जारी करते हुए एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट दिव्या मल्होत्रा ने मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च के लिए सूचीबद्ध कर दी। ईडी की पहली शिकायत पर कोर्ट ने केजरीवाल को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। 16 मार्च को ही अरविंद केजरीवाल को अदालत के समक्ष पेश होना है। 

उल्लेखनीय है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा समन का अनुपालन नहीं करने पर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग करते हुए कोर्ट में नई शिकायत दी थी।

किस आधार पर समन जारी किया- AAP

वहीं, ईडी द्वारा कोर्ट को केजरीवाल के समन को लेकर की गई शिकायत पर आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कई अदालती फैसलों में बार-बार कहा गया है कि ईडी को यह बताना होगा कि किसी व्यक्ति को किस आधार पर समन किया जा रहा है।

आप ने कहा है कि दुर्भाग्य से केंद्र सरकार अदालत के आदेशों का पालन करने से इनकार करती है और खुद को कानून से ऊपर मानती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।