Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मलेरिया बढ़ाएगा इस बार परेशानी, लगातार बढ़ रहे हैं मरीज; पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा

    Updated: Mon, 01 Sep 2025 09:26 PM (IST)

    इस साल दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। डेंगू के 87 और मलेरिया के 44 नए मामले हर हफ्ते सामने आ रहे हैं जिससे मलेरिया के मामले पिछले चार सालों में सबसे ज़्यादा हैं। निगम के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है पर लगातार बारिश के कारण मच्छररोधी अभियान में दिक्कत आ रही है।

    Hero Image
    मलेरिया बढ़ाएगा इस बार परेशानी, लगातार बढ़ रहे हैं मरीज।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में इस बार मच्छरजनित बीमारियों में डेंगू और मलेरिया ज्यादा परेशान कर सकता है। हर सप्ताह अब डेंगू के 87 तो वहीं मलेरिया के 44 नए मरीजों की पुष्टि होने लगी है। मलेरिया के मरीजों की संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा है। ऐसे में मलेरिया लोगों की ज्यादा मुसीबत बढ़ा सकता है। मलेरिया के अब तक चार वर्षों में सर्वाधिक मरीज सामने आए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निगम की रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक सप्ताह में डेंगू के नए 87 मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 499 हो गया है। जबकि मलेरिया के 44 नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 235 हो गया है। जबकि चिकनगुनिया के पांच नए मरीजों के साथ कुल मरीजों का आंकड़ा 35 हो गया है। मलेरिया के चार वर्षों में अधिकतम मामले इस वर्ष दर्ज हो रहे हैं।

    वर्ष 2021 में एक जनवरी से 30 अगस्त तक 45 मरीज थे, 2022 में 44, 2023 में 143, 2024 में 210 और अब 2025 में 235 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। राहत की बात है कि अभी तक इन बीमारियों से कोई मृत्यु नहीं हुई है।

    हालांकि निगम के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है लेकिन लगातार हो रही वर्षा से मच्छररोधी अभियान चलाने में दिक्कत आ रही है। क्योंकि दवाओं का छिड़काव नहीं हो पा रहा है। साथ ही जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं हो पा रहा है।

    comedy show banner