Move to Jagran APP

RIP Rishi Kapoor: मुंबई जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, मां के नाम वीडियो संदेश

RIP Rishi Kapoor दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) मुंबई जाने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुई हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 01 May 2020 08:48 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 08:58 AM (IST)
RIP Rishi Kapoor: मुंबई जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, मां के नाम वीडियो संदेश
RIP Rishi Kapoor: मुंबई जाने के लिए दिल्ली से रवाना हुईं ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा, मां के नाम वीडियो संदेश

नई दिल्ली [गौरव वाजपेयी]। RIP Rishi Kapoor: दिवंगत बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) दिल्ली से मुंबई जाने के लिए शुक्रवार को सड़क मार्ग से रवाना हो चुकी हैं। सड़क मार्ग से कार के जरिये मुंबई जा रहीं रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर में वीडियो संदेश भी भेजा है। इसमें उन्होंने कहा है- 'घर आ रही हूं मां'।

prime article banner

इससे पहले बृहस्पतिवार को वह पापा ऋषि कपूर की अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकी थीं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये ही अपने पापा को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी थी।

...इसलिए वजह से बृहस्तपिवार को मुंबई के लिए रवाना नहीं हुईं रिद्धिमा

दरअसल, बृहन मुंबई नगर निमग से मिली इजाजत के मुताबिक, ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर 3-4 बजे के बीच किया जाना था। ऐसे में सड़क मार्ग के जरिये मुंबई पहुंचना असंभव था, इसलिए उन्होंने मुंबई जाने का फैसला टाल दिया था। 

ये पांच लोग जाएंगे मुंबई

  1. भरत साहनी
  2. रिद्धिमा साहनी
  3. समारा साहनी
  4. दृगलक्ष्मी राय
  5. अक्षय साहनी

बता दें कि अनुरोध पर दिल्ली पुलिस की तरफ से रिद्धिमा कपूर को बृहस्पतिवार सुबह ही उनके स्वजनों को सड़क मार्ग से मुंबई जाने के लिए पास दिए गए थे। बता दें कि ऋषि कपूर की बेटी दिल्ली की फ्रैंड्स कॉलोनी ईस्ट में अपने परिवार के साथ रहती हैं। 

इससे पहले बृहस्पतिवार को ही सूत्रों के हवाले से खबर आई थी  कि वह शुक्रवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगी। रिद्धिमा के साथ साथ उनके पति भारत साहनी, बेटी समारा साहनी, दृगलक्ष्मी राय और अक्षय साहनी भी जाएंगे। दिल्ली पुलिस की ओर से मुंबई जाने के लिए इन पाचों को सिंगल रूट रोड पास जारी किए गए हैं। 

रस्म-पगड़ी में शामिल हो सकती हैं रिद्धिमा

बताया जा रहा है कि बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई के घर में होने वाले चौथे में शामिल हो सकती है। रस्म पगड़ी के दौरान भी वह शिरकत करेंगी। यह भी कहा जा रहा है कि रस्म पगड़ी कार्यक्रम में ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे, क्योंकि लॉकडाउन के चलते ज्यादा लोगों को रस्म पगड़ी में शामिल होने की इजाजत मिलना मुश्किल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.