Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Republic Day 2024: श्रीराम, जी20, शिक्षा मॉडल... इस बार गणतंत्र दिवस परेड में इन राज्यों की झांकी बनेगी आकर्षण का केंद्र

    Republic Day 2024 इस साल दिल्ली की झांकी में शिक्षा का माडल प्रदर्शित होगा। झांकी में एक बड़ी सी कलम बनाई गई है जो पढ़ने लिखने की अहमियत बताएगी। हरियाणा की झांकी में परिवार पहचान पत्र की खूबियां प्रदर्शित की जाएगी। इस पहचान पत्र के जरिये राज्य में हर व्यक्ति का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। वहीं अन्य राज्य भी अपनी-अपनी संस्कृतियों एवं कला का प्रदर्शन करेंगे।

    By Jagran News Edited By: Narender Sanwariya Updated: Sat, 23 Dec 2023 06:30 AM (IST)
    Hero Image
    तीसरे दौर के बाद मोटे तौर पर झांकियों को हरी झंडी मिल गई है।

    संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। वर्ष 2024 का गणतंत्र दिवस कर्तव्य पथ पर विकसित भारत की झलक दिखलाएगा। विशेष तौर पर विभिन्न राज्यों और केंद्र सरकार के मंत्रालयों की झांकी में इस बात का खास ख्याल रखा गया है। शुक्रवार को झांकियों के चयन को लेकर डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में तीसरे दौर की बैठक हुई। चौथे और अंतिम दौर की बैठक तीन चार दिन के बाद 28 और 29 को होगी। तीसरे दौर के बाद मोटे तौर पर झांकियों को हरी झंडी मिल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर व्यक्ति का बन रहा डिजिटल रिकॉर्ड

    अंतिम दौर की बैठक में छिटपुट बदलावों के साथ स्वीकृति पत्र जारी कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बार झांकियों के लिए दो थीम दिए गए थे। पहला - विकसित भारत और दूसरा- मदर्स ऑफ डेमोक्रेसी। ज्यादातर झांकियों में विकसित भारत की थीम नजर आएगी। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल दिल्ली की झांकी में शिक्षा का माडल प्रदर्शित होगा। झांकी में एक बड़ी सी कलम बनाई गई है जो पढ़ने लिखने की अहमियत बताएगी। हरियाणा की झांकी में परिवार पहचान पत्र की खूबियां प्रदर्शित की जाएगी। इस पहचान पत्र के जरिये राज्य में हर व्यक्ति का डिजिटल रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। इसका फायदा यह होगा कि पात्र व्यक्ति को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ स्वत ही मिल जाएगा।

    जी20 की भी दिखेगी झलक

    उत्तर प्रदेश की झांकी में प्रभु श्रीराम विराजमान होंगे। इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल और नमो भारत ट्रेन भी प्रदर्शित की जाएगी। विदेश मंत्रालय की झांकी में जी 20 की झलक मिलेगी। इसी तरह बिहार की झांकी में गंगाजल प्रदर्शित किया जाएगा। राज्य सरकार दिखाएगी कि वह अपने निवासियों को नलों के जरिये गंगाजल की आपूर्ति कर रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की झांकी में उन सुरंगों की झलक मिलेगी, हाइवे पर जानवरों के गुजरने के लिए देश में अलग- अलग हिस्सों में बनाई है।