Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घर आई किशोरी के साथ मौसा करता था छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jun 2017 03:54 PM (IST)

    महिला जब काम पर चली जाती थी तो पति उसकी बहन की लड़की के साथ छेड़खानी करता था। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

    घर आई किशोरी के साथ मौसा करता था छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्नी को पीटा

    गाजियाबाद [जेएनएन]। साहिबाबाद गांव में मौसी के घर आई किशोरी के साथ उसके मौसा ने छेड़खानी की। छेड़खानी का विरोध करने पर पति ने किशोरी व पत्नी की पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है, और इस पूरे मामले को आपसी मारपीट मान रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहिबाबाद गांव में महिला पति के साथ रहती है। वह साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र- चार की एक कंपनी में नौकरी करती है। मेरठ में रहने वाली उनकी बहन की 13 वर्षीय बेटी गर्मी की छुट्टी मनाने उसके घर आई हुई है। आरोप है कि जब वह काम पर चली जाती थी तो पति बहन की लड़की के साथ छेड़खानी करता था। लड़की ने इसकी शिकायत की तो महिला ने पति को फटकार लगाई। इस पर उसने लड़की और पत्नी की पिटाई कर दी। महिला ने सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस के आने से पहले आरोपी पति फरार हो गया। महिला का आरोप है कि दो दिन पूर्व उन्होंने लिंक रोड थाने में शिकायत दी है लेकिन अब तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। वहीं, थाना प्रभारी लिंक रोड रोजंत त्यागी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला मारपीट का लग रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उचित कार्रवाई की जाएगी।