Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में रिश्तेदार ने महिला के साथ दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो; जबरन वसूले 4.77 लाख रुपये

    Updated: Sun, 18 May 2025 07:45 PM (IST)

    पीड़िता अपने परिवार के साथ शाहदरा थाना क्षेत्र में रहती है। परिवार में पति व दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में वह एक शादी समारोह में ग ...और पढ़ें

    Hero Image
    रिश्तेदार ने दोस्ती कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर जबरन वसूले 4.77 लाख रुपये।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है पीड़िता के एक रिश्तेदार ने पहले उससे दोस्ती की और चादर का कारोबार करवाने का लालच देकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर 4.77 लाख रुपये जबरन वसूल लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विरोध करने पर एक रेस्तरां में मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर शाहदरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी मनीष जैन के खिलाफ प्राथमिकी की है। आरोपित की तलाश में छापेमारी कर रही है।

    रिश्तेदार ने उसका किसी से फोन नंबर ले लिया

    पीड़िता अपने परिवार के साथ शाहदरा थाना क्षेत्र में रहती है। परिवार में पति व दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि वर्ष 2022 में वह एक शादी समारोह में गई हुई थी। वहां वह मेरठ के रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिली। आरोप है कि रिश्तेदार ने उसका किसी से फोन नंबर ले लिया और उसे फोन व मैसेज करने शुरू कर दिए। आरोपित ने पीड़िता से कहा कि वह उसे घर बैठे चादर का कारोबार करवाएगा।

    आरोपित ने पीड़िता का विश्वास जीतने के लिए उसे ऑनलाइन चादर बिकवानी शुरू कर दी। आरोप है एक दिन आरोपित ने पीड़िता का वाट्सएप स्कैन करके हैक कर लिया और महिला के परिचितों से बात करने लगा। वह महिला को बहाने से शाहदरा के एक होटल में ले गया।

    जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया

    आरोप है कि वहां लेकर जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। उसी दौरान महिला की अश्लील फोटो व वीडियो अपने फोन में ले लिए। आरोप तीन साल तक अलग-अलग समय पर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। ब्लैकमेल करके जबरन 4.77 लाख रुपये वसूल लिए। महिला ने उसे जनवरी 2025 तक रुपये दिए। लेकिन उसने महिला को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया।