Red Alert in Delhi: दिल्ली में ठंड को लेकर रेड अलर्ट, 13 जनवरी रही सबसे सर्द सुबह; IMD ने बताया कब तक रहेंगे ऐसे हालात
राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों में शीत लहर से लोगों को हाल बेहाल है। 13 जनवरी की सुबह दिल्ली की सबसे सर्द सुबह रही थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.6 ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित आसपास के शहरों में शीत लहर से लोगों को हाल बेहाल है। 13 जनवरी की सुबह दिल्ली की सबसे सर्द सुबह रही थी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह औसत न्यूनतम तापमान से चार डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है।
मौसम विभाग ने कोहरे व शीतलहर को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पूरे उत्तर भारत में पांच दिनों तक बहुत घना कोहरा रहेगा। शीतलहर से भी तीन दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
सीजन का सबसे ठंडा दिन
शनिवार को दर्ज किया गया तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इस तरह से आज की सुबह सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही जब लोगों को ठिठुरन के साथ ही गलन भी महसूस हुई। यही नहीं आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में कोहरे ने कहर ढाया हुआ है जिससे कई इलाकों में दृश्यता शून्य या दस मीटर तक दर्ज की गई।
शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पांच साल में सबसे कम था। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत अधिकतम तापमान से एक डिग्री कम था।
इसमें कहा गया है कि दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 200 मीटर थी। रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं।
ठंड से बचने के लिए करें ये उपाय
- अदरक का सेवन अधिक करें।
- भोजन में गरम खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
- बुजुर्ग और बच्चे जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलें।
- नौकरीपेशा लोग दोपहिया वाहनों से न चलें, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।
- तेज बुखार होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
- तीन दिन तक बुखार में आराम न मिले तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
- हार्ट की बीमारी से बचाव के लिए शरीर को अधिक सक्रिय रखें।
- घर में ही व्यायाम करें, युवा सलाह के बाद ही नियमित व्यायाम और योग करें।
- हार्ट के मरीज डॉक्टर की सलाह पर ही व्यायाम और सैर करें।
- हार्ट के मरीज ठंड के दौरान अपना चेकअप कराते रहें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।