राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने बैठक कर बजट पर की चर्चा, टैक्स को लेकर भी कहा
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन दिल्ली द्वारा प्रांतीय बैठक एवं बजट परिचर्चा कांस्टीट्यूशन क्लब मे आयोजित की गई।अमित गुप्ता ने कहा कि देश में 38.40 ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन दिल्ली द्वारा प्रांतीय बैठक एवं बजट परिचर्चा कांस्टीट्यूशन क्लब मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश में 38.40 लाख करोड़ का टोटल टैक्स आया, जिसमें से इनकम टैक्स 11.87 लाख करोड़, जीएसटी 10.6 लाख करोड़, कॉरपोरेट टैक्स 10.2 लाख करोड़, एक्साईज ड्यूटी 3.9 लाख करोड़, कस्टम ड्यूटी 2.3 लाख करोड़, सेस से 1.5 लाख करोड रुपये टैक्स के रूप में आए।
इससे पता चलता है कि आम जनमानस के ऊपर टैक्स का भार बढ़ रहा है और बड़ी-बड़ी कंपनियां पर कॉर्पोरेट टैक्स कम हो रहा है, जबकि देश में कॉरपोरेट कंपनियों का कर्ज माफ होता है। 2016 में जीएसटी कर लाया गया था, उस समय कहा गया था 2022 में सेस खत्म कर दिया जाएगा। आज भी डेढ़ लाख करोड़ से भी अधिक का बोझ आम लोगों पर पड़ रहा है। उसे खत्म करना चाहिए।
शेयर मार्केट में कैपिटल गेन टैक्स 12.5% और शॉर्ट टर्म गेन टैक्स 20% लगाया जा रहा है, जो सही नहीं है। सरकार ने एमएसएमई के लिए बैंकों से कर्ज देने की बात कही है, लेकिन पूर्व में जो एनपीए हो गए और बंद पड़े उद्योग हैं। उनको फिर से संचालित करने के लिए कोई योजना नहीं बनाई गई है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हो राष्ट्रीय समन्वयक मुदित अग्रवाल ने छोटे और मध्यम व्यापारियों को जीएसटी से हो रही परेशानी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया। जीएसटी रिटंर्स को रिवाइज करना व्यापारियों की सबसे बड़ी मांग है। कार्यक्रम संयोजक प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने मांग रखी कि सभी व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु के बाद पेंशन और मेडिकल इन्श्योरेंस की सुविधा दी जाए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मनोज सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ,युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गुप्ता और प्रदेश महामंत्री महेंद्र बंसल, राजेश गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार गुप्ता, सदर बाजार के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा और अध्यक्ष राकेश यादव, योगेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मैकी जैन, आदेश शर्मा, सतीश गोयल, सतीश गुप्ता, प्रेम गुप्ता उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।