Move to Jagran APP

Rapid Rail: दिल्ली में 14 किमी RRTS कॉरिडोर में बनेंगे चार स्टेशन, यमुना पर तैयार हो रहा राजधानी का 17वां पुल

राजधानी दिल्ली के खाते में जल्द 17वां पुल आने वाला है जिस पर रैपिड ट्रेन दौड़ेगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर यह पुल सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

By GeetarjunEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 10:34 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 10:34 PM (IST)
रैपिड रेल के लिए युमना पर तैयार हो रहा राजधानी का 17वां पुल।

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। राजधानी दिल्ली के खाते में जल्द 17वां पुल आने वाला है, जिस पर रैपिड ट्रेन दौड़ेगी। 82 किमी लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर यह पुल सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए तैयार किया जा रहा है।

loksabha election banner

दिल्ली में आने वाले इस कारिडोर के 14 किमी के हिस्से में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस सेक्शन में जंगपुरा, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार चार स्टेशन हैं। इनमें जंगपुरा, सराय काले खां और न्यू अशोक नगर एलिवेटेड स्टेशन हैं, जबकि आनंद विहार अंडरग्राउंड स्टेशन है।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022: रक्षा बंधन को लेकर कन्फ्यूजन में लोग, जानें दिल्ली एनसीआर में कब मनाया जाएगा ये पर्व?

यमुना नदी पर तेजी से बन रहा पुल

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर स्टेशन को जोड़ने के लिए ही यमुना नदी पर तेजी से एक पुल बनाया जा रहा है। यमुना पर आरआरटीएस का यह पुल डीएनडी फ्लाईवे के समानान्तर बनाया जा रहा है।

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर जुड़ेंगे

इसके लिए वैल फाउंडेशन का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। यह पुल एक ओर सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के एलिवेटेड वायाडक्ट से कनेक्ट होगा, जबकि दूसरी ओर आरआरटीएस कारिडोर पर न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन के वायाडक्ट से जुड़ेगा।

ये भी पढ़ें- Delhi: AAP MLA अमानतुल्लाह की मुश्किलें बढ़ीं, एसीबी ने LG से की दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

एक किमी से ज्यादा होगी लंबाई

एनसीआर परिवहन निगम के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि इस पुल की लंबाई लगभग 1.3 किमी होगी। पुल का लगभग 626 मीटर का हिसा यमुना पर होगा, जबकि बाकी हिस्सा दोनों ओर खादर क्षेत्र में होगा।

पुल में होंगे 32 पिलर

पुल में 32 पिलर होंगे और दो पिलरों के बीच में 44 मीटर का दायरा होगा। पुल का निर्माण लांचिंग गैंट्री (तारिणी) की मदद से सेग्मेंट को जोड़कर किया जा रहा है। यह पुल आरआरटीएस ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटा की गति प्रदान करने में सक्षम होगा।

दिल्ली के आर्थिक सर्वेक्षण 2021 के मुताबिक यमुना नदी का 54 किलोमीटर हिस्सा राजधानी से होकर गुजरता है। इस हिस्से में 16 पुल पहले से बने हुए हैं। इनमें सड़क यातायात, रेलवे और मेट्रो के लिए बने सभी पुल शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.