शादी का झांसा देकर महिला को दिया धोखा, नाम बदलकर बनाए शारीरिक संबंध
महिला के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब उसे पता चला कि जिस पर भरोसा करके उसने सब कुछ सौंप दिया था, वह उसे चकमा देकर फरार हो चुका है।
फरीदाबाद [जेएनएन]। सराय ख्वाजा क्षेत्र में एक शातिर युवक ने तलाकशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फांस लिया। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवक से जान पहचान होने के बाद महिला को लगा कि शायद वह फिर से नई जिंदगी शुरू कर पाएगी, लेकिन महिला के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया जब उसे पता चला कि जिस पर भरोसा करके उसने सब कुछ सौंप दिया था, वह उसे चकमा देकर फरार हो चुका है।
युवक ने बताया फर्जी नाम
इतना ही नहीं युवक फर्जी नाम से महिला से मिलता था। युवक के मकान मालिक से मिलने के बाद महिला को इसकी जानकारी हुई। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, आरोपी फरार है।महिला के अनुसार उसका पति से तलाक हो चुका है। वह अपनी साढ़े चार साल की बेटी के साथ पल्ला क्षेत्र में माता-पिता के घर रहती है।
कपड़े की दुकान पर हुई मुलाकात
महिला एक दिन कपड़ा खरीदने सराय ख्वाजा मार्केट गई थी। कपड़े की दुकान पर उसकी एक सेल्समैन के साथ दोस्ती हो गई। उसने अपना नाम आशीष बताया और महिला को अपना फोन नंबर दे दिया। दोनों फोन पर एक दूसरे से बातचीत करने लगे।
यह भी पढ़ें: नाबालिग ने मां को बताई फैक्ट्री मालिक की करतूत, बोली- रोज करता है रेप
शादी का किया वादा
26 जनवरी 2015 को आशीष ने फोन करके महिला को अपने कमरे पर बुला लिया। वहां महिला से शारीरिक संबंध बनाए। उसने महिला से वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद कई बार उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद आशीष ने अपना फोन बंद कर लिया।
यूं पता चला असली नाम
महिला ने दुकान पर जाकर उसके बारे में पता किया तो पता चला कि कई दिन से वह दुकान पर नहीं पहुंचा। इसके बाद महिला उसके कमरे पर गई। उसका वहां भी कोई पता नहीं था। महिला ने मकान मालिक से उसके बारे में पूछा तो पता चला कि कमरे में आशीष नाम का कोई युवक नहीं रहता था, बल्कि नावेद नाम का युवक रहता था। उसने अपना पता गांव रसूलपुर, जिला बड़ौत उत्तर प्रदेश बताया हुआ था। तब महिला को पता चला कि उसके साथ आरोपी ने धोखा किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।