Move to Jagran APP

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा

राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस या फिर भारतीय जनता पार्टी सभी पहले प्रत्याशी का नाम घोषित कर बढ़त बनाने की कोशिश में जुर्टी है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 28 May 2022 04:59 PM (IST)Updated: Sat, 28 May 2022 05:05 PM (IST)
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को मैदान में उतारा
राजेंद्र नगर उपचुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा जल्द: आप

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव की तैयारी को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस या फिर भारतीय जनता पार्टी सभी पहले प्रत्याशी का नाम घोषित कर बढ़त बनाने की कोशिश में जुर्टी है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को कहा कि राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव के लिए उसकी तैयारी जोरों पर है। नगर निगम के प्रभारी दुर्गेश पाठक को पार्टी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने इनके नाम की घोषणा की। बता दें कि फिलहाल निगम की राजनीति करने वाले दुर्गेश पाठक को आगे कर पार्टी ने बढ़त बनाने की घोषणा की है। प्रत्याशी का नाम पहले घोषित होने से वह प्रत्याशी अपनी जीत के लिए मैदान में जी तोड़ मेहनत करना शुरू कर देता है।

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी ने जताया जीत पर भरोसा

आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसे उस सीट से जीत का भरोसा है, जिसे हाल ही में पंजाब से राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने खाली किया था। चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि दिल्ली में राजेंद्र नगर सीट के साथ-साथ छह अन्य विधानसभा क्षेत्रों और विभिन्न राज्यों में तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव 23 जून को होंगे।

दुर्गेश पाठक बने उम्मीदवार

पार्टी ने कहा है कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग उपचुनाव की तारीख की घोषणा के साथ उत्साहित थे, क्योंकि वे एक नए विधायक का चुनाव करना चाहते हैं, जो जल्द से जल्द सरकार के साथ काम कर सके। बता दें कि जहां पार्टी ने अभी तक इस सीट के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। वहीं भाजपा और कांग्रेस फिलहाल रणनीति बनोन में ही जुटे हैं। इससे पहले इस महीने की शुरुआत में पार्टी ने उपचुनाव के लिए पाठक को प्रभारी नियुक्त किया था।

संजय सिंह का भाजपा पर बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दुर्गेश पाठक के नाम की घोषणा करने के दौरान ही भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष इस सीट से चुनाव ही नहीं लड़ना चाहते हैं। वह भाजपा के पोलखोल अभियान पर भी जमकर हमला बोला।

भाजपा भी जल्द करेगी घोषणा

ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी कोई नाम पर फैसला ले सकती है। इधर भाजपा ने 2013, 2015 और 2020 के चुनाव में इस सीट से पंजाबी चेहरे आरपी सिंह पर दांव लगाया था, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 2015 के चुनाव में आरपी सिंह को आप के विजेंदर गर्ग ने हरा दिया था वहीं, 2020 में राघव चड्ढा ने हरा कर इस सीट पर आम आदमी पार्टी का पताका लहराया था।

यह भी पढ़ें- Delhi News: जानिए दुनियाभर में आतंक फैलाने के लिए कौन एकत्र करता है रुपये, किस मामले की जांच में सामने आया नाम

Delhi Crime: मेरठ में बंद हुआ चोरी की गाड़ियों को काटने का काम तो चोरों ने बनाया नया ठिकाना, नए ठिकाने तक ऐसे पहुंचाते थे गाड़ी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.