VIDEO: DTC बस में सफर करते दिखे राहुल गांधी, यात्रियों की सुनी समस्याएं; सेल्फी के लिए मची होड़
Rahul Gandhi in DTC Bus राहुल गांधी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल ने डीटीसी बस में सफर किया। यह यात्रा राहुल ने सरोजिनी नगर बस डिपो के पास की। वकायदा उन्होंने टिकट लिया। इस दौरान उन्होंने सफर कर रहे अन्य यात्रियों की समस्याएं भी सुनी। देखिए कुछ फोटोज।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरोजिनी में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (DTC Bus) की बस में सफर किया।
यहां पर उन्होंने चालकों और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सरोजिनी नगर बस डिपो पहुंचे। यहां पर उन्होंने बस का टिकट लिया। फिर बस में सफर शुरू किया।
यूं ही चला-चल राही ❤️ pic.twitter.com/zY9vgh3WWJ
— Congress (@INCIndia) August 28, 2024
इस दौरान राहुल गांधी ने बस डिपो पर चालकों, परिचालकों और मार्शल की समस्याएं सुनी। चालकों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
राहुल गांधी ने बस में सवार यात्रियों से भी बातचीत की। उनके साथ तस्वीर भी खींची। ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी के डीटीसी बस में सफर करने की तस्वीरें भी एक्स पर प्रसारित की गई।
साथ ही लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने डीटीसी बस में यात्रा की। ड्राइवर, कंडक्टर व मार्शल से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जननायक हर उस वर्ग से मिलकर उनकी आवाज बुलंद कर रहे हैं, जिनका देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 दिनों में स्क्रैप किए जाएंगे अवैध ई-रिक्शा; फैसले के पीछे है बड़ी वजह
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।