दिल्ली में इस दिन रहेगी सार्वजनिक छुट्टी, एलजी वीके सक्सेना ने की घोषणा
दिल्ली में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर बुधवार 12 फरवरी 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। एलजी वीके सक्सेना ने अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर स्वतंत्र निकाय और सार्वजनिक उपक्रमों के दफ्तरों में अवकाश रहेगा। पहले 13 नवंबर 2024 को रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किया गया था जिसे निरस्त कर दिया गया है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरु रविदास जयंती के मौके पर बुधवार (12 फरवरी 2025) को सार्वजनिक छुट्टी का एलान किया गया है। एलजी वीके सक्सेना ने एक अधिसूचना जारी कर इसकी घोषणा की। इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के सभी सरकारी दफ्तर, स्वतंत्र निकाय और सार्वजनिक उपक्रमों के दफ्तरों में अवकाश रहेगा।
इसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार ने नवंबर 2024 में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित किया था, जिसे एलजी ने रद्द करते हुए इसे पब्लिक हॉलिडे घोषित किया है। रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे को वैकल्पिक माना जाता है, जिसे लेने के लिए कर्मचारियों पर निर्भर करता है। लेकिन पब्लिक हॉलिडे पर अनिवार्य छुट्टी दी जाती है।
यूपी में भी संत रविदास जयंती पर अवकाश
वहीं दिल्ली के साथ-साथ अब उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में भी गुरु रविदास जयंती के मौके पर बुधवार (12 फरवरी 2025) को सार्वजनिक अवकाश का एलान किया गया है। योगी सरकार ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। इस तरह राज्य के कर्मचारियों को बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी मिलेगी।
कौन थे गुरू रविदास
संत रविदास एक विख्यात संत कवि थे। इनक जन्म बनारस में हुआ था। मध्ययुगीन साधकों में इनका नाम गिना जाता है। संत रविदास, रैदास के नाम से भी विख्यात है। अधिकांश लोग उन्हें रैदास के नाम से ही जानते हैं। इनका मुख्य पेसा मोची का था। रैदास रामानन्द की संत परम्परा से दीक्षित हुए। रामानन्द के बारह शिष्यो में रैदास भी माने जाते हैं। रैदास की विचारधारा और सिद्धान्त संत-मंत की परंपरा के अनुरूप ही है। उनके अनुसार परम तत्व सत्य है जो अनिवर्चनीय है। उनका ज्ञान, साधना और अनुभूति पर आधारित था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।