Move to Jagran APP

Protest Against Fuel Price Hike: दिल्ली-NCR में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

सिविल लाइन्स में घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर अनिल चौधरी ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 06:03 PM (IST)
Protest Against Fuel Price Hike: दिल्ली-NCR में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें
Protest Against Fuel Price Hike: दिल्ली-NCR में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

नई दिल्ली/ फरीदाबाद/गुरुग्राम, जेएनएन। दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन के कई रूप भी दिखाई दिए।

prime article banner

सिविल लाइन्स में घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर अनिल चौधरी ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीं फरीदाबाद में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय सेक्टर 12 के सामने कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजल और पेट्रोल के दाम करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, रघुवीर तेवतिया और आनंद कौशिक, प्रदेश कांग्रेस के सचिव बलजीत कौशिक अन्य नेता मौजूद रहे।

डीजल-पेट्रोल की लगातार बढ़ते दाम के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने भी फरीदाबाद में जिला मुख्यालय सेक्टर 12 के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने की मांग की।

रेवाड़ी में भी पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही और अन्य नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

वहीं, नारनौल में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

उधर, गुरुग्राम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। पटौदी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुधीर चौधरी के नेतृत्व में अग्रवाल धर्मशाला चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सुधीर चौधरी ने कहा कि डीजल की कीमत बढ़ती है तो इससे सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी वृद्धि होती है। किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो जाता है, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का किराया बढ़ता है।

पेट्रोल व डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम के विरोध में कांग्रेस के देश व्यापी प्रदर्शन की कड़ी में नूंह जिले के बड़कली चौक पर सोमवार को कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि डीजल के दाम पेट्रोल के बराबर पहुंच गए हैं। जबकि कच्चे तेल के दाम गिरे हैं ऐसे में दाम कम होने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक ओर जहां लोग महामारी से लड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.