यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमेरिका में भारतीयों की निर्मम हत्याओं को लेकर भारी आक्रोश, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
अमेरिका में भारतीयों की हत्याओं के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप सरकार से हत्यारों को ...और पढ़ें

HighLights
- जंतर-मंतर पर भारतीयों की हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन |
- ट्रंप सरकार से हत्यारों को दंडित करने की मांग |
- नस्लभेद के कारण भारतीयों की हत्या का आरोप |
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और वहां के नेताओं के अर्नगल बयानों से अमेरिका व भारत के रिश्ते तल्खी भरे हैं। इस बीच, अमेरिका में भारतीयों की निर्मम हत्या की घटनाओं ने देशवासियों की चिंता बढ़ा दी है।
जंतर-मंतर पर इसके विरूद्ध विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूनाईटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि एक ओर अमेरिका की भारी टैरिफ, दूसरी ओर अमेरिका में रह रहे भारतीयों के खिलाफ द्वेष व हिंसा का वातावरण बनाकर आए दिन भारतीयों की हत्याएं गहरा षड्यंत्र है।
कर्नाटक निवासी चंद्र मौली नाग मल्लैया की सिर कलम कर हत्या और हरियाणा जींद निवासी 26 वर्ष के कपिल की गोली मारकर हत्या, दर्शाती है कि अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ नस्लभेद, रंगभेद की नफरत फैलाकर खुलेआम चुन-चुनकर हत्याएं कराई जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने इस प्रकरण में ट्रंप सरकार से भारतीयों के हत्यारों को शीघ्र कठोर दंड देने, पीड़ित परिवारों को मुआवजा और न्याय सुनिश्चित करने और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी दी जाए।
