AAP की राष्ट्रीय प्रवक्ता को BRICS CCI में मिली जगह, दो साल के लिए मिली ये अहम जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ को ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में महिला विंग का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति वित्तीय वर्ष 2025 से 2027 तक के लिए की गई है। ब्रिक्स सीसीआई ने उनकी नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। यह संगठन ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देता है।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को ब्रिक्स चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री में भी अब प्रतिनिधित्व मिल गया है।बृहस्पतिवार को ब्रिक्स सीसीआई ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ को महिला विंग का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया है।
ब्रिक्स सीसीआR ने प्रियंका कक्कड़ को यह जिम्मेदारी देते हुए प्रसन्नता जताई है और बताया है कि बतौर सह-अध्यक्ष उनकी नियुक्ति वित्तीय वर्ष 2025 से 2027 के लिए की गई है। प्रियंका कक्कड़ की नेतृत्व क्षमता व महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन की ओर से कक्कड़ को महिला विंग का सह-अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ब्रिक्स चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (ब्रिक्स सीसीआई) एक गैर-लाभकारी संगठन है।
ब्रिक्स ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया देशों के बीच आर्थिक सहयोग करता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।