राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने किया चरती लाल गोयल हैरिटेज पार्क का उद्धाटन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार किए गए चरती लाल गोयल हैरिटेज पार्क का उद्धाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और भारत की प्रथम महिला सविता कोविन्द ने किया। उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने चरती लाल गोयल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क का निरीक्षण किया।

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा तैयार किए गए चरती लाल गोयल हैरिटेज पार्क का उद्धाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और भारत की प्रथम महिला सविता कोविन्द ने किया। उद्घाटन के बाद राष्ट्रपति ने चरती लाल गोयल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्क का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर कथक नृत्य की प्रस्तुत दे रहीं नृत्यांगना अदिति मंगलदास और अन्य कलाकारों का उन्होंने उत्साहवर्धन भी किया। गुलाबी आसमान और पार्क में जगमग रंगबिरंगी लाइटों से नजारा देखते ही बन रहा था। पार्क के निरीक्षण के दौरान राष्ट्रपति ने कुछ तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान चरती लाल गोयल के पुत्र व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने राष्ट्रपति को पार्क की विशेषताओं से अवगत कराया।
दिलचस्प है पार्क बनने का किस्सा विजय गोयल ने बताया कि वर्ष 2017 में इस पार्क की कल्पना की गई थी, लेकिन यह पता नहीं था कि यह भूमि किसकी है। निगम से लेकर, शाहजहांनाहबाद पुनर्विकास निगम (एसआरडीसी) और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से इसके लिए पता किया गया। इस क्रम में पता चला कि यह जमीन नगर निगम की ही है। इसपर मालिकाना हक जताते हुए एक संस्था ने भी केस कर दिया।अदालत से मामला जीतने के बाद इस पार्क को तैयार किया गया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में राज्यसभा सदस्य होते हुए उन्होंने इसके लिए फंड दिया था। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी और अन्य दलों के सांसदों ने इस पार्क के विकास में सांसद निधि से आर्थिक योगदान दिया। इस पार्क को तैयार करने में 17 करोड़ रुपये की राशि खर्च हुई है। इसमें चार करोड़ 70 लाख रुपये की राशि निगम ने वहन की है। गोयल के मुताबिक पार्क के विकास के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसमें सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने होंगे। जिसके लिए फंड की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा में चरतीलाल गोयल और रामनाथ कोविन्द ने एक साथ कार्य किया था।
इस अवसर पर उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्य सचिव विजय देव, निगमायुक्त संजय गोयल, प्रदेश भाजपा के प्रभारी बैजयंत पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल ¨सह, दक्षिणी दिल्ली के महापौर मुकेश सुर्यान, उत्तरी निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगीराम जैन, और उद्यान विभाग के निदेशक आशीष प्रियदर्शी समेत अन्य निगमाधिकारी मौजूद रहे। पार्क की यह है खासियत:-यह पार्क लगभग आठ हजार 650 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है जिसका निर्माण मुगलकालीन शैली को ध्यान में रखते हुए लाल पत्थरों और लोहे की ग्रिल में समृद्ध नक्काशी द्वारा किया गया है।
इस पार्क में मुगलकालीन बारादरी (12 दरवाजे वाला एक मंडप), युवाओं को आकर्षित करने के लिए रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाए गए है। सार्वजनिक सुविधाओं जैसे शौचालय, पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। इतना ही चांदनी चौक के लजीज पकवानों को भी यहां पर फूड कियोस्क के जरिये उपलब्ध कराया जाएगा। हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए कियोस्क शुरू होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार किया गया है एमपी थियेटर।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।