विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की सीमा पर नो एंट्री! हाईराइज इमारतों पर कमांडो तैनात, कर्तव्य पथ से लालकिले तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Published: Thu, 25 Jan 2024 08:29 PM (IST)

Republic Day 2024 सुरक्षा के मद्देनजर रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई। सघन तलाशी लेने ...और पढ़ें

दिल्ली की सीमा पर नो एंट्री! हाईराइज इमारतों पर कमांडो तैनात
दिल्ली की सीमा पर नो एंट्री! हाईराइज इमारतों पर कमांडो तैनात

HighLights

  1. कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए
  2. दूरबीन व एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी तैनाती

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हर तरह के संभावित खतरे की आशंका के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस की सुरक्षा के बेहद कड़े बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस व अर्ध सैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। राजधानी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

रात 10 बजे से सीमाएं सील

दिल्ली पुलिस, पैरामिलिट्री, एनएसजी, एसपीजी व सेना के कमांडो के अलावा सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। समारोह स्थल और उसके आसपास के इलाके में कई हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए लगाए गए हैं। यह कैमरे समारोह स्थल पर हर चेहरे की निगरानी करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर रात 10 बजे दिल्ली की सभी सीमाएं सील कर दी गई।

जरूरी वाहनों को एंट्री

सघन तलाशी लेने के बाद केवल उन्हीं वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत दी गई, जिन्हें बहुत जरूरी काम था। सभी सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। जमीन से आसमान तक पुलिस का कड़ा पहरा है। परेड रूटों पर व लाल किला के आस पास की सभी ऊंची इमारतों पर इंटी एयर क्राफ्ट गनों से लैस कमांडो तैनात किए गए हैं जो तेज क्षमता वाले दूरबीन से लोगों पर नजर रख रहे हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शांतिपूर्ण तरीके से गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न कराने के लिए पुलिस और सेना ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस आयुक्त संजय आरोड़ा के निर्देश पर सभी आला अधिकारी रात भर अपने-अपने इलाके में गश्त करते रहें। नई दिल्ली, मध्य व उत्तरी जिले को खासतौर पर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

परेड से जुड़े मार्गों पर कमांडो तैनात

सभी संवेदनशील स्थलों के अलावा प्रमुख बाजारों, रेलवे व मेट्रो स्टेशनों तथा धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। परेड गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर कमांडो तैनात किए गए हैं। परेड वाले रूटों के दोनों तरफ सभी ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दूरबीन व एंटी एयरक्राफ्ट गन भी तैनात किया गया है। कर्तव्यपथ से लेकर लालकिला वाले क्षेत्र को अलग-अलग जोन में बांटकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस और स्‍वतंत्रता दिवस पर राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराने के नियमों में होता है अंतर, क्‍या आप ये जानते हैं ...

समारोह स्थल सहित राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट के अलावा लाल किला तक अलग-अलग सुरक्षा घेरा भी बनाया गया है। गाड़ियों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो विभिन्न इलाकों में लगातार गश्त कर रहे हैं। स्वाट दस्ता को हर तरह की परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए कई महत्वपूर्ण जगहों पर मुस्तैद कर दिया गया है। पूरी दिल्ली में दिल्ली पुलिस के 40 हजार पुलिसकर्मी व पैरामिलिट्री सड़कों पर मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। 22 हजार सुरक्षाकर्मी केवल नई दिल्ली में सुरक्षा बंदोबस्त में लगाए गए हैं।

15 फरवरी तक इन पर रोक

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 18 जनवरी से 15 फरवरी तक ड्रोन, मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस), दूर से चलने वाले विमान, गर्म हवा के गुब्बारे आदि की उड़ान पर रोक लगाई हुई है। पुलिस आयुक्त संजय आरोड़ा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएस, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से पायलटेड एयरक्राफ्ट, गर्म हवा के गुब्बारे या एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग आदि जैसे हवाई प्लेटफार्मों की उड़ान पर 18 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें- Republic Day: केचअप से लेकर पानी की बोतल और कैमरा से लेकर छतरी तक, Republic Day देखने जाने वालों के लिए ये चीजें ले जाना है मना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।