Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फेक खबर फैलाने के लिए BJP के खिलाफ पुलिस में शिकायत, तुगलक रोड थाने पहुंचे दिल्ली कांग्रेस के नेता

    दिल्ली प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा के तानाशाह शासन ने सरकारी एजेंसियों पर कब्जा किया हुआ है। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि हमें दो घंटे तक थाने में बैठाया रखा। जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराने में इतनी परेशानी हुई तब आम जनता के साथ पुलिस कैसा व्यवहार करती होगी।

    By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 04 May 2024 08:56 PM (IST)
    Hero Image
    फेक खबर फैलाने के लिए BJP के खिलाफ पुलिस में शिकायत

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भाजपा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान जनता को गुमराह करने, भड़काने और आपसी दुश्मनी पैदा करने के लिए अज्ञात के खिलाफ फर्जी और मनगढ़ंत खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यादव ने कहा कि भाजपा के तानाशाह शासन ने सरकारी एजेंसियों पर कब्जा किया हुआ है। इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि हमें दो घंटे तक थाने में बैठाया रखा। जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को शिकायत दर्ज कराने में इतनी परेशानी हुई तब आम जनता के साथ पुलिस कैसा व्यवहार करती होगी।

    गुमराह करने के इरादे से फैलाया जा रहा फेक वीडियो

    यादव ने अपनी शिकायत में कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान वीडियो ग्राफिक सामग्री का इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर बार-बार प्रकाशन और प्रसार, जो या तो गलत दुर्भावनापूर्ण या केवल मतदाताओं को गुमराह करने के इरादे से अथवा लोगों को गुमराह करने के इरादे से किया गया।

    वीडियो के साथ छेड़छाड़ चलाने का आरोप

    उन्होंने कहा कि ये सभी दुर्भावनापूर्ण वीडियो सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध हैं और भाजपा के प्रतिनिधियों द्वारा अपलोड और साझा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता और मतदाताओं को गुमराह करने के लिए और समुदायों के बीच शत्रुता और नफरत पैदा करने के लिए इन वीडियो को विकृत, छेड़छाड़ या संपादित करके वीडियो के अंशों में भ्रामक और झूठी सामग्री शामिल की गई है।

    यादव ने अपनी शिकायत में इंटरनेट मीडिया पोस्ट को तुरंत हटाने, उन पर रोक लगाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

    ये भी पढ़ेंः डॉ. योगानंद शास्त्री की कांग्रेस में हुई वापसी, 2020 में मतभेदों के चलते NCP में हुए थे शामिल