विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम अरविंद केजरीवाल के 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर कवि कुमार विश्वास ने कसा तंज, पढ़िए क्या लिखा

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 04:53 PM (IST)

Arvind Kejriwal FREE Electricity Scheme मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में थे। वहां एक ...और पढ़ें

कवि डॉ.कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर केजरीवाल की घोषणा पर इशारों ही इशारों पर तंज कसा है।
कवि डॉ.कुमार विश्वास ने इंटरनेट मीडिया पर केजरीवाल की घोषणा पर इशारों ही इशारों पर तंज कसा है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे पर जनसभा के दौरान 300 यूनिट बिजली फ्री में दिए जाने पर कवि डॉ.कुमार विश्वास ने इशारों ही इशारों पर तंज कसा है। इंटरनेट मीडिया पर न्यूज एजेंसी का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यहां पंजाब को फ्री दी जाने वाली 300 किलोवाट बिजली तैर रही है। उनके इस वीडियो को ट्वीट करने के बाद हजारों लोगों ने उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी और उसे रीट्वीट किया।

दिल्ली में वोटरों को बिजली और पानी फ्री देने के बाद अब उन्होंने ये दांव दूसरे राज्यों में भी चला है जिससे पार्टी को सीटें मिल सकें और वो चुनाव जीत सकें। दरअसल मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब में थे। वहां एक जनसभा के दौरान उन्होंने चंडीगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बिजली के मुद्दे पर दांव खेला। यहां मीडिया से रूबरू होकर उन्‍होंने बिजली को लेकर तीन बड़ी घोषणाएं कीं। उन्‍होंने पंजाब में बिजली संकट और महंगी बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्‍ली में हम 200 यूनिट बिजली दे रहे हैं और 200 से 400 यूनिट बिजली आधे रेट पर दे रहे हैं। इसी कारण हम पंजाब में 300 यूनिट फ्री में बिजली देंगे। इससे 77 से 80 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल शून्‍य हो जाएंगे। बिजली आएगी और 24 घंटे आएगी, लेकिन बिजली बिल नहीं आएगा।

ये भी पढ़ेंः Delhi Metro Commuters Alert: ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवा बाधित, कम नही हो रही यात्रियों की समस्याएं

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब मं 24 घंटे बिजली देने का सवाल है तो इसमें कुछ वक्‍त लगेगा। दिल्‍ली में भी इसमें करीब ढ़ाई साल का समय लगा था, क्‍योंकि बिजली सप्‍लाई के बुनियादी ढ़ांचे में बदलाव करना पड़ा। पंजाब में भी बुनियादी ढ़ांचे में बदलाव लाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः आखिर किसान आंदोलन स्थल के पास से गायब क्यों हो रही लड़कियां? पंजाब से जुड़ रहा लिंक

 

ये भी पढ़ेंः जानिए कौन हैं दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बालाजी, जो अब लेंगे एनएन श्रीवास्तव की जगह

 

ये भी पढ़ें- नशे का धंधा करने वालों के लिए हमेशा हाटस्पाट रहा दिल्ली-एनसीआर, कई देशों से तस्करी से पहुंचती हैं नशीली चीजें

 ये भी पढ़ें- ट्विटर की मुसीबत बढ़ी, अब एनसीपीसीआर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने भी दर्ज किया केस

Kisan Andolan: किसान नेता ने संयुक्त किसान मोर्चा से पूछा जिद से क्या मिलेगा?, प्रदर्शनकारियों की आ रही शिकायतें 

ये भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली के इस हिस्से ने देश में दूसरे सबसे अधिक बारिश की कमी के मामले में दर्ज कराया अपना नाम