यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 28, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जमीन से लेकर पहाड़ तक लोगों का दिल जीत रहे कवि डॉ.कुमार विश्वास, पढ़िए पूरी कहानी
वो मदद के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम का भी इस्तेमाल कर रहे हैं और जिस तरह से हो पा ...और पढ़ें

जय बद्री विशाल ❤️🇮🇳🙏 https://t.co/05Jk0ypEKb" rel="nofollow
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) May 28, 2021
इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वो लोगों की इस महामारी के दौर में मदद करने की अपील भी करते रहे हैं। उन्होंने गाजियाबाद के एक इलाके में कोविड केयर सेंटर भी बनवाया है। इस सेंटर में आने वाले लोगों को मदद दी जा रही है। इस सेंटर पर आसपास के इलाके से आने वाले गांव वालों और अन्य लोगों को दवाएं दी जा रही हैं जिससे वो कोरोना से बचाव कर सकें।
दरअसल शहरी इलाके में रहने वालों को तो मेडिकल सुविधाएं मिल जा रही हैं वो अपने आसपास के अस्पतालों में जाकर इलाज भी करवा ले रहे हैं मगर ग्रामीण इलाके में रहने वालों को अभी भी मदद नहीं मिल पा रही है। उनको जागरूकता के लिए भी कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। अब तो ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं, वहां पर उनकी संख्या में इजाफा भी हो रहा है। इसको देखते हुए अब डॉ.विश्वास की ओर से इस तरह का कोविड केयर सेंटर खोलकर वहां रह रहे लोगों की मदद की जा रही है। इस सेंटर के साथ उन्होंने ट्वीट किया है कि लड़ेंगे जीतेंगे।
पहाड़ों में विश्वास ट्रस्ट कर रहा चेकिंग
कुमार विश्वास की ओर से बनाए गए विश्वास ट्रस्ट की ओर से पहाड़ी इलाकों में लोगों की जांच भी की जा रही है। दरअसल ऐसे स्थानों पर रहने वालों के लिए जांच की भी सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस वजह से उनके ट्रस्ट की ओर से यहां पर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इस जांच का वहां के लोगों को लाभ मिल रहा है।
दी जा रही किट में उपलब्ध दवा
कुमार विश्वास द्वारा भेजी गई किट में पैरासिटामाल, एजिथ्रोमाइसिन, आइवरमैक्टिन, डाक्सी, विटामिन-सी, जिकोविट, मोंटीना, सिरप एसकोरिल डी, थर्मामीटर, आक्सीमीटर, मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि आवश्यक सामग्री ग्राम प्रधान और वहां के वालेंटियर को उपलब्ध कराई गई है।
