Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM मोदी के जन्मदिन पर सिक्कम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा- प्रधानमंत्री ने भारत का बढ़ाया मान-सम्मान

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 05:43 PM (IST)

    गंगा प्रसाद ने कहा कि PM मोदी ने भारत का मान-सम्मान संसार में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया।एक समय था जब भारत विश्व गुरु था। पर कई बरसों तक भारत गुलाम रहा और इस दौरान भारत की कला कौशल हुनर प्राचीन संस्कृति वेद पुराण को समाप्त करने का प्रयास किया गया।

    Hero Image
    सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सुलभ इंटरनेशनल वाटर म्यूजियम व प्रधानमंत्री की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

    नई दिल्ली [मनीषा गर्ग]। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर महावीर एन्क्लेव स्थित सुलभ इंटरनेशनल में जल शिक्षा स्वच्छता सेवा दिवस मनाया गया। इसमें सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल वाटर म्यूजियम व प्रधानमंत्री की फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुलामी की दौर से पहले भारत विश्व गुरु था 

    गंगा प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को मार्गदर्शन दिया है और भारत का मान-सम्मान संसार में काफी ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। एक समय था जब भारत विश्व गुरु था। पर कई बरसों तक भारत गुलाम रहा और इस दौरान भारत की कला, कौशल, हुनर प्राचीन संस्कृति, वेद पुराण को समाप्त करने का प्रयास किया गया।

    भारत के विकास के लिए मिलकर तैयारी में जुटें

    गंगा प्रसाद ने कहा कि 25 वर्ष बाद जब भारत आजादी की 100वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, उस समय भारत कहां खड़ा होगा इसके लिए हम सभी को मिलकर आज से ही तैयारियों में जुटना होगा। ताकि फिर से भारत उस रूप में तैयार हो जाए जो वह प्राचीन समय में रहा था। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नौकरी के पीछे भागने के बजाय नए-नए उद्योग व तकनीक को खड़ा कर नौकरी के अवसर तैयार करें। अधिकारियों को चाहिए कि वे किसानों के बीच जाएं और उन्हें नई-नई तकनीक के बारे में बताएं।

    गांवों को गोद लेकर किए सुधार कार्य

    उन्होंने बताया कि सिक्किम में हमने कई गांवों को गोद लेकर वहां कई तरह के सुधार कार्य किए हैं। आज से दो वर्ष पहले सिक्किम में थोड़ी जगह पर केसर के पौधे प्रयोग के रूप में लगाएं गए थे। वर्ष 2021 में उसका दायरा बढ़ाया गया और पाया कि सिक्किम में केसर की अच्छी उपज हो रही है। जांच के दौरान उसमें कश्मीर के सामान गुणवत्ता पाई गई। इसके बाद कश्मीर के साथ सिक्किम ने पांच वर्ष के समझौते पर हस्ताक्षर किया जिसमें कश्मीर व सिक्किम के विज्ञानी मिलकर खेती की नई नई संभावनाओं की खोज करेंगे। भारत आगे न बढ़ सके, आज के समय में ऐसा कोई कारण नहीं है। भारत क्षमतावान है।

    पीएम मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दिखा रहे भरोसा

    राजस्थान में पोखरण परीक्षण के दौरान कई विकसित देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था। पर उस समय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने वैज्ञानिकों पर विश्वास दिखाया, ठीक उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी देश के नौजवानों पर पूरा विश्वास है। नौजवान भारत को आगे बढ़ाने के लिए इंजन के रूप में कार्य कर रहे हैं। भारत इंजन के रूप में संसार का मार्गदर्शन कर रहा है। भारत को स्वच्छ व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना है। स्वामी विवेकानंद की पंक्तियों का जिक्र करते हुए गंगा प्रसाद ने कहा उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य न प्राप्त हो जाए। इस दौरान डा. बिंदेश्वर पाठक, उनकी पत्नी अमोल पाठक, यूनिसेफ इंडिया से डा. प्रतिभा सिंह व महाराजा कृष्णकुमार सिंहजी भावनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. महेश भाई एम त्रिवेदी भी मौजूद रहे।

    72 किलो का लड्डू

    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सुलभ परिसर में 72 किलो के लड्डू की व्यवस्था थी। लड्डू को काटकर जन्मदिवस मनाया गया। साथ ही फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर आज तक की फोटो लगाई गई थी।