दिल्ली में फ्री में मिल रहे पौधे, पर्यावरण बचाओ और हरियाणा बढ़ाओ है लक्ष्य
दक्षिणी दिल्ली में टेक फ्री प्लांट ट्री मुहिम के तहत मुफ्त पौधे बांटे जा रहे हैं जिसका उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना है। कई आरडब्ल्यूए और वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर-इंडिया भी इस पहल में शामिल हैं। न्यू दिल्ली नेचर सोसायटी ने 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है जिसका उद्देश्य पौधों की देखरेख और संरक्षण करना है। यह अभियान तुगलकाबाद जैव विविधता पार्क से शुरू हुआ।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। "टेक फ्री, प्लांट ट्री" मुहिम के जरिए शहर में हरियाली की कवायद शुरू हुई है। इसके तहत जागरूक युवाओं, संस्थाओं और आरडब्ल्यूए की ओर से निशुल्क पौधे बांटे जा रहे हैं।
लोग पौधे लेकर घर जाएं और इनकी देखरेख कर हरियाली बढ़ाएं यही उद्देश्य है। शहर में कई आरडब्ल्यूए की ओर से भी जागरूकता को लेकर शुरुआत की गई है और लोगों को मानसून में पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
वर्ल्ड वाइड फंड फार नेचर-इंडिया ने मानसून में हरियाली बढ़ाने के लिए खास पहल शुरू की है। इसके तहत बैनर लगाकर लोगों को जानकारी दी जा रही है।
कोई भी व्यक्ति संस्था के लोधी रोड़ स्थित कार्यालय में आकर दो पौधे ले जा सकता है। उन्हें हरियाली बढ़ाओ पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ पिलखन, आम, तुलसी सहित फ़ूलों के पौधे बांटे जा रहे हैं।
उधर, मानसून में हरियाली का ग्राफ बढ़ाने के लिए ‘न्यू दिल्ली नेचर सोसायटी’ ने भी अभियान शुरू किया है। इसके तहत जागरूक युवा हरित पहल करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पांच हजार पौधे लगाएंगे।
इसका उद्देश्य सिर्फ पौधारोपण करना नहीं, बल्कि हर पौधे की देखरेख और उसके संरक्षण को भी सुनिश्चित करना है।अभियान की शुरुआत तुगलकाबाद स्थित जैव विविधता पार्क में दो सौ पौधे लगाकर की गई है।
सोसायटी से जुड़े वेरहेन खन्ना ने बताया कि मानसून में शुरू हुए इस अभियान में हर सप्ताह अलग जगह पौधरोपण करेंगे। सोसायटी की प्रमुख सदस्य मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि इस सप्ताह जैव विविधता पार्क में पौधे लगाए गए हैं। मानसून में करीब पांच हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।