Pinky Murder Case: पिंकी के स्वजन का आरोप- प्रोफेसर वीरेंद्र का ड्राइवर की बीवी से था अवैध संबंध
आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले पैसों की मांग करने लगे और पिंकी को प्रताडि़त करने लगे। ज्यादा परेशान करने पर शादी के सात दिन बाद वह ¨पकी को मायके ले आए। छह महीने तक सुसराल वाले लेने नहीं आए।

ग्रेटर नोए़डा/दादरी, जागरण संवाददाता। दादरी संतनगर थाना बुराड़ी क्षेत्र में ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली के श्रीराम कालोनी निवासी पिंकी के स्वजन ने सहायक प्रोफेसर डाक्टर वीरेंद्र कुमार पर ड्राइवर की पत्नी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है। स्वजन इसे पिंकी की हत्या का कारण मान रहे हैं। पिंकी के पिता प्रेमपाल सिंह निवासी श्रीराम वाटिका बादलपुर ने बताया कि उनके गौतम कुमार, पिंकी, मनवीर, मनीष चार बच्चे हैं। पिंकी घर में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी थी। पिंकी की शादी 16 फरवरी 2021 को दिल्ली के संतनगर थाना बुराड़ी निवासी डाक्टर वीरेंद्र कुमार से की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसराल वाले पैसों की मांग करने लगे और पिंकी को प्रताडि़त करने लगे। ज्यादा परेशान करने पर शादी के सात दिन बाद वह ¨पकी को मायके ले आए। छह महीने तक सुसराल वाले लेने नहीं आए। हालांकि सामाजिक दबाव में पति अपने साथ लेकर गया तो पिंकी ने देखा कि उनके ड्राइवर की पत्नी घर में मालकिन की तरह रह रही थी। धीरे-धीरे उसे दोनों के अवैध संबंध के बारे में पता चल गया। पिंकी ने यह बात मायके वालों को बताई। इसके बाद मायके वालों ने पिंकी की जान को खतरा बताकर मामले की शिकायत बुराड़ी थाने व दिल्ली महिला थाने में की।
पुलिस में शिकायत देने पर भी कोई सुधार नहीं हुआ और आठ नवंबर को पिंकी की साजिश के तहत हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस ने पिंकी के शव को देखने भी नहीं दिया और घर के बाहर से ही स्वजन को लौटा दिया गया। पीडि़त पिता व भाई मनबीर ने बताया कि उनका पुश्तैनी मकान विजयनगर गाजियाबाद में था, जिसको बेचकर पिंकी की शादी की थी। तब से परिवार ग्रेटर नोएडा बादलपुर के श्री राम वाटिका में किराये के मकान में रह रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।