Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi में पिंक बूथ योजना की खुली पोल... टूटी छत और पुलिसकर्मी गायब, जानिए राजधानी का हाल

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 11:05 AM (IST)

    दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने पिंक बूथों की हालत खस्ता है। 15 जिलों में 139 बूथ बने थे लेकिन मध्य दिल्ली में इनकी स्थिति दयनीय है। जनपथ मार्केट और माता सुंदरी कॉलेज के बूथों की हालत खराब है जबकि जीबी रोड का बूथ ठीक से काम कर रहा है। सबसे ज्यादा बूथ शाहदरा जिले में हैं।

    Hero Image
    टूटी छत और पुलिस कर्मियों की अनुपस्थिति खोल रही पिंक बूथ योजना की पोल। जागरण

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शुरू की गई पिंक बूथ योजना अब उपेक्षा का शिकार होती दिख रही है। पूर्व पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के कार्यकाल में महिलाएं निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिसकर्मी से साझा कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस उद्देश्य से दिल्ली के 15 जिलों में 139 पिंक बूथ स्थापित किए गए थे और शुरुआती दिनों में इन बूथों को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन अब मध्य दिल्ली इलाके के पिंक बूथों की स्थिति बहुत दयनीय है। यह महज खानापूर्ति बनकर रह गए हैं।

    जनपथ मार्किट पिंक बूथ

    जनपथ मार्किट बहुत भीड़ भाड वाला इलाका है। यहां चैन स्नैचिंग और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का खतरा रहता है। लेकिन, यहां बने पिंक बूथ की स्थिति बेहद खराब है। बूथ का रंग बदलने के साथ ही यह स्थान धीरे-धीरे पुलिस कर्मियों का आरामगाह बनता जा रहा है। बूथ में महिला पुलिस कर्मी की अनुपस्थित में पुलिस कर्मी यहां आराम करते है। ऐसे में यदि कोई महिला यहां अपनी शिकायत लेकर पहुंचती है तो उसे मायूस होकर लौटना पड़ता है।

    माता सुंदरी कॉलेज पिंक बूथ

    माता सुंदरी कालेज में बना पिंक बूथ छात्राओं के लिहाज से सबसे अहम बूथों में से एक है। यह बूथ खुला रहता है, लेकिन इसकी स्थिति बहुत खराब है। बूथ की छत और दीवार का प्लास्टर झड़ रहा है। इसमें लगे सीसीटीवी कैमरे तक खराब हो गए है।

    वहीं, कॉलेज की लड़कियों ने बताया कि बूथ की छत भी टूटी हुई है। यहां किसी भी महिला पुलिसकर्मी के लिए बैठना संभव ही नहीं है। ऐसे में यहां शिकायत लेकर पहुंचने वाली महिलाओं और लड़कियों को अक्सर थाने का रूख करना पड़ता है।

    जीबी रोड स्थित पिंक बूथ

    अन्य इलाकों के उलट मध्य दिल्ली के जीबी रोड स्थित पिंक बूथ पिछले तीन सालों से कुशलतापूर्वक काम कर रहा है। पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों से सुसज्जित यह बूथ आस-पड़ोस की यौनकर्मियों और महिलाओं को को भी सुरक्षा और सहायता प्रदान करता है।

    दिल्ली के 15 जोन में पिंक बूथों की संख्या

    दिल्ली के नई दिल्ली में छह, द्वारका में 16, पश्चिमी में 12, दक्षिणी में 2, दक्षिण- पूर्वी में 7, दक्षिण- पश्चिम में 7, पूर्वी में 5, उत्तरी में 14, उत्तर- पूर्वी में 6, उत्तर पश्चिम में 13, बाहरी 10, बाहरी उत्तर में 5, रोहिणी में 7, शाहदरा में 17, मध्य में 12 बूथ बनाए गए है। इसमें सबसे अधिक संख्या शहादरा जिले में है।

    इस संबंधित मामले को लेकर मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वालसन से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।