दिल्ली में कांवड़ रूट पर कांच के टुकड़े मिले, BJP ने बताया- सोची समझी साजिश; जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कांवड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े मिलने को असामाजिक तत्वों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया गया है। मंत्री कपिल मिश्रा ने घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर रिक्शा चालक को हिरासत में लिया है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांवड़ रूट पर कांच के टुकड़े मिलने पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इसे शांति भंग करने के लिए असामाजिक तत्वों द्वारा सोची समझी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर तरफ कांवड़ियों के चलने के लिए विशेष ट्रैक बनाए जा रहे हैं, राह में उनकी यात्रा में असुविधा ना हो इस पर विशेष ध्यान दे रही हैं और उनको मैडिकल कैंप तक लगाये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि घटना की पुलिस जांच कर रही है इसमें जल्द ही सच्चाई सामने आएगी और कुकृत्य करने वाले पकड़े जाएंगे।
कुछ दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं: वीरेंद्र सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल एक धर्म विशेष के लोगों के तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे हैं और उनकी इस पर चुप्पी उनकी भूमिका को भी संदिग्ध बना रही है। सचदेवा ने कहा कि भगवान का शुक्र है की कांवड़ का अभी प्रारंभिक दौर है तो कल रात उस कांच बिखरे प्रभावित कांवड़ ट्रैक पर कांवड़ियों की चाल नहीं थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था अथवा उत्पात की स्थिती भी उत्पन्न हो सकती थी।
Delhi Minister Kapil Mishra posted on 'X' that broken glass pieces were found on a road in Dilshad Garden on the Kanwar Yatra route.
Delhi Police say, "A case was registered on July 12 based on a complaint by a junior engineer (JE) of the Public Works Department (PWD). The…
— ANI (@ANI) July 13, 2025
दिल्ली के दिलशाद गार्डन में कांवर यात्रा मार्ग पर सड़क पर टूटे शीशे के टुकड़े मिलने की घटना सामने आई है। दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने 'X' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।
जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर केस दर्ज
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई को पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश के शालीमार गार्डन से सीलमपुर जा रहे एक ई-रिक्शा में 19 शीशे टूट गए। रिक्शा चालक कुसुम पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।