Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामाजिक संदेश दे रहे दीवारों पर बने चित्र, आते-जाते लोग भी देख कर कह रहे वाह शानदार

    By Prateek KumarEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 04:45 PM (IST)

    दक्षिणी निगम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण भूमंडल के ताप का बढ़ना कोरोना योद्धाओं का सम्मान स्वच्छता के लिए जागरूक करना व अन्य सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना है। इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी ओर से 215 चित्र उकेरे गए।

    Hero Image
    प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को किया गया पुरस्कृत

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की ओर से महिपालपुर बाईपास रोड पर दीवार पर चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। दक्षिणी निगम के नेता सदन इंद्रजीत सहरावत ने कहा कि यह प्रतियोगिता दिसंबर के पहले सप्ताह में आयोजित की गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले तीन स्थाान पर आने वालों को मिले पुरस्कार 

    शनिवार को वसंतकुंज स्थित वाटिका पार्क में आयोजित कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को नौ हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सात हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए। इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उनकी ओर से 215 चित्र उकेरे गए, जिन्हें 10,320 वर्ग फीट क्षेत्र में बनाया गया है।

    स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 के अंतर्गत कराई गई प्रतियोगिता

    इंद्रजीत सहरावत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण - 2022 के अंतर्गत यह प्रतियोगिता कराई गई है। यह दिल्ली की सबसे लंबी दीवार है, जिस पर इस प्रकार के भित्ति चित्र बनाए गए हैं। दीवार की कुल लंबाई 600 मीटर है। सभी चित्र सामाजिक संदेशों पर आधारित हैं-जैसे पर्यावरण संरक्षण, जल इकाइयों का संरक्षण, स्वच्छ भारत मिशन, योग का महत्व, स्वस्थ जीवनशैली का महत्व, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, इत्यादि।

    लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य

    इसके पीछे दक्षिणी निगम का उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण, भूमंडल के ताप का बढ़ना, कोरोना योद्धाओं का सम्मान, स्वच्छता के लिए जागरूक करना व अन्य सामाजिक मुद्दों के लिए जागरूक करना है। उधर, दक्षिणी क्षेत्र में स्थित भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर की दीवार पर ई-वेस्ट की थीम पर आधारित पेंटिंग का अनावरण क्षेत्रीय उपायुक्त डा. सोनल स्वरूप की ओर से किया गया।