Move to Jagran APP

मौलाना की हरकत पर भड़के स्थानीय लोग, टूट गया भरोसा, फांसी देने की मांग

जिस मौलाना पर इतना भरोसा करते थे, जिसके भरोसे उन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ा। उसी ने एक मासूम के साथ ऐसा किया।

By Amit MishraEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 06:32 AM (IST)
मौलाना की हरकत पर भड़के स्थानीय लोग, टूट गया भरोसा, फांसी देने की मांग

नई दिल्ली [जेएनएन]। नरेला में मौलाना द्वारा मदरसे में बच्ची से दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़ित का हाल जानने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद अंबेडकर अस्पताल पहुंचीं। यहां उन्होंने दुष्कर्म करने वाले अपराधियों को छह महीने के अंदर फांसी देने की मांग की।

loksabha election banner

सख्त संदेश की जरूरत 

स्वाति ने कहा कि जब तक ऐसे मामलों में फांसी की सजा नहीं होगी, तब तक ऐसी मानसिक प्रवृत्ति रखने वाले लोगों के बीच सख्त संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाली नौ वर्षीय बच्ची को मौलवी ने बुरी तरह पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने दुष्कर्म के बारे में घर पर ना बताने के लिए बच्ची को डराया व धमकाया भी।

पूरी दिल्ली में चलाया जा रहा है अभियान 

उन्होंने कहा कि आज बच्चियां घर, स्कूल और आश्रम कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। रोजाना इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पाकिस्तान में ऐसी घटना के होने पर लोग सड़कों पर उतर आते हैं, लेकिन यहां का समाज चुप है। दुष्कर्म रोको अभियान के तहत यहां भी लोग फांसी की मांग कर रहे हैं, जिसे पूरी दिल्ली में चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने की फांसी की मांग 

स्थानीय लोगों में मौलाना के प्रति काफी गुस्सा है। जिस मौलाना पर इतना भरोसा करते थे, जिसके भरोसे उन्होंने अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ा। उसी ने एक मासूम के साथ ऐसा किया। लोगों ने मौलाना को फांसी देने की मांग की है।

मौलाना ने किया दुष्कर्म 

गौरतलब है कि नरेला थाना क्षेत्र के एक मदरसे में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने 70 साल के मौलाना को गिरफ्तार किया था। बच्ची रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत स्थिर है।

मौलाना को दादा बोलती थी बच्ची 

जानकारी के अनुसार, नरेला के बवाना जेजे कॉलोनी में झुग्गीनुमा मदरसा है, जिसे मौलाना जफर आलम चलाता है। शनिवार शाम करीब सात बजे मदरसे से सभी बच्चों की छुट्टी कर दी गई। लेकिन, मौलाना ने आठ साल की बच्ची को रुकने को कहा। बच्ची मौलाना को दादा बोलती थी। मौलाना ने मदरसे का गेट बंद करके बच्ची के कपड़े उतार दिए और बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

घर में नहीं बताई बात 

बच्ची ने डर की वजह से घर में भी वारदात के बारे में किसी को नहीं बताया। इस दौरान बच्ची की हालत बिगड़ती गई और उसके शरीर से लगातार ब्लीडिंग होती। पेट में दर्द के बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सका। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मौलाना को गिरफ्तार किया गया। 

यह भी पढ़ें: दिल्ली से सामने आया बड़ा ATM कांड, तीन दिन में लगी दो करोड़ 22 लाख की चपत

यह भी पढ़ें: फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती का ये हुआ अंजाम, पीड़िता ने पुलिस को दिए चौंकाने वाले बयान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.