Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Air Pollution Index : प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोगों को आज से मिलेगी राहत, कम होगा स्मॉग-सुधरेगी हवा

    By JP YadavEdited By:
    Updated: Fri, 01 Nov 2019 12:15 PM (IST)

    Delhi Air Pollution Index मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका असर शनिवार से दिल्ली -एनसीआर पर दिखाई देगा। इससे यह स्मॉग छंट जाएगा हवाएं तेज होंगी।

    Delhi Air Pollution Index : प्रदूषण से जूझ रहे दिल्ली-NCR के लोगों को आज से मिलेगी राहत, कम होगा स्मॉग-सुधरेगी हवा

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Air Pollution Index: दिल्ली-एनसीआर के आसमान पर बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन भी स्मॉग की परत छाई रही। लेकिन, शुक्रवार से यह छंटना शुरू हो जाएगा। हवा की गति बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर का आसमान कुछ साफ होगा जबकि शनिवार को यह पूरी तरह साफ हो जाने की संभावना है। हालांकि यह जानलेवा स्मॉग छह नवंबर को दोबारा वापस आ जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसका असर शनिवार से दिल्ली -एनसीआर पर दिखाई देगा। इससे यह स्मॉग छंट जाएगा, हवाएं तेज होंगी। हवा की रफ्तार सुस्त पड़ते ही छह नवंबर से यह स्मॉग फिर जोरदार वापसी करेगा।

    बृहस्पतिवार को एयर इंडेक्स भी गंभीर श्रेणी में ही रिकार्ड किया गया। हालांकि इसमें नौ अंकों का सुधार हुआ और यह 410 पर पहुंच गया। शाम के छह बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 की मात्र 468 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 की मात्र 281 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रही।

    सफर द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं पिछले तीन दिनों में बढ़ी हैं। दोनों राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर को पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं पिछले साल की तुलना में 7842 से बढ़कर 12027 हो गईं। वहीं हरियाणा में इन घटनाओं की संख्या 27 अक्टूबर को 476 से बढ़कर 3735 हो गई।

    दिल्ली के वायुमंडल में पीएम 2.5 के स्तर को बढाने में पराली जलाने की घटनाओं का बृहस्पतिवार को योगदान 27 फीसद रहा जबकि शुक्रवार को यह स्तर 25 फीसद रहने की संभावना है। इससे पहले दिल्ली में इसका स्तर अब तक के अपने उच्चतम स्तर 35 फीसद पर पहुंच चुका है।

    तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

    मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 40 से 92 फीसद तक रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है ।

    अक्टूबर के आखिरी दिन लखनऊ की हवा बेहद प्रदूषित हो गई। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 352 के खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। वहीं, दृश्यता (विजीबिलिटी) घटकर एक किलोमीटर तक रह गई। देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में गाजियाबाद बृहस्पतिवार को भी अव्वल रहा। यहां एक्यूआइ 482 रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 478 दर्ज हुआ था। हापुड़ 477 के साथ दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। वायु प्रदूषण के लिहाज से देश के टॉप दस शहरों की सूची में आठ उत्तर प्रदेश के हैं।

    चलेगा सघन अभियान

    दिल्ली सरकार ने सघन अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह अभियान सभी स्थानीय निकायों के साथ मिलकर चलाया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली के पांच सर्वाधिक प्रदूषित क्षेत्रों वजीरपुर, आनंद विहार, अशोक विहार, विवेक विहार और बवाना का चयन किया गया है।

    मुख्य सचिव विजय कुमार देव ने सीपीसीबी की टास्क फोर्स द्वारा लिए गए और ईपीसीए द्वारा अग्रसारित आदेशों को तुरंत लागू करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई। उन्होंने इस बैठक में आदेश दिया कि प्रदूषण नियंत्रण को प्रभारी तरीके से लागू करने वाली सभी टीम 24 घंटे काम करें। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने आनंद विहार और विवेक विहार में 10 रोड स्वी¨पग मशीनें की सफाई के लिए लगाई हैं और 40 जगह पानी के छिड़काव की व्यवस्था की है। उत्तरी निगम ने बवाना और नरेला में 42 चालान किए। वजीरपुर में 1.30 लाख रुपये के 12 चालान जारी किए। पूर्वी निगम ने 21 चालान कर आनंद विहार और विवेक विहार में 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

    दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

    comedy show banner
    comedy show banner