Patparganj Chunav Result: पटपड़गंज सीट पर नहीं चला सोशल मीडिया के 'राजा' का जादू, भाजपा प्रत्याशी की जीत
Patparganj vidhan sabha Chunav Result पटपड़गंज विधानसभा सीट से इस बार आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया चुनाव नहीं लड़ा। यहां भाजपा और कांग्रेस के लिए यह एक साख की लड़ाई थी। आप ने यहां से अवध ओझा को मैदान में उतारा था जबकि भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी पर चुनावी दांव खेला था। बीते दिनों संपन्न हुए मतदान में आप को हार का सामना करना पड़ा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Patparganj vidhan sabha Election Result 2025: दिल्ली की हॉट सीटों में से एक पटपड़गंज सीट भी है। दिल्ली की 57वीं विधानसभा है। यहां से इस बार भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। नेगी AAP के प्रत्याशी अवद ओझा को हराया। कांग्रेस ने यहां से अनिल चौधरी को उतारा था।
यह विधानसभा (Delhi vidhan sabha chunav Result) पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। यहां पर लगातार तीन बार (2013, 2015, 2020) से आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) विधायक रहे हैं। हालांकि इस चुनाव में उन्होंने अपनी सीट बदली है और वह जंगपुरा से चुनाव लड़े और उन्हें भी अपनी सीट पर हार का मास
पेशे से एक शिक्षाविद् Avadh Ojha आप ज्वाइन करने के बाद इस सीट से चुनाव लड़ा। वहीं भाजपा से रविंद्र सिंह नेगी (Ravinder Singh Negi) मैदान में हैं तो कांग्रेस से अनिल चौधरी (Anil Chaudhary) ने चुनाव लड़ा। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अवध ओझा पिछड़ते दिखे और नतीजे भी उसी मुताबिक रहे। आप के नेता अवध ओझा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें रविंद्र सिंह नेगी ने 22 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है।
2025 में मैदान में प्रत्याशी
आप- अवध ओझा
भाजपा- रविंद्र सिंह नेगी
कांग्रेस- अनिल चौधरी
चुनाव | नाम | दल |
2020 | मनीष सिसोदिया | आप |
2015 | मनीष सिसोदिया | आप |
2013 | मनीष सिसोदिया | आप |
2008 | अनिल चौधरी | कांग्रेस |
2003 | अमरीश सिंह गौतम | कांग्रेस |
1998 | अमरीश सिंह गौतम | कांग्रेस |
1993 | ज्ञान चंद | भाजपा |
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।