Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Patel Nagar Vidhan Sabha Chunav Result : पटेल नगर में बीजेपी लहराएगा परचम! रुझानों में AAP हार के करीब

    By Rajesh KumarEdited By: Rajesh Kumar
    Updated: Sat, 08 Feb 2025 09:57 AM (IST)

    पटेल नगर विधानसभा सीट पर 2013 से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2013 में वीना आनंद 2015 में हजारी लाल चौहान और 2020 में राज कुमार आनंद यहां से चुनाव जीत चुके हैं। पटेल नगर सीट दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। सेंट्रल दिल्ली जिले में आने वाला यह इलाका नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है।

    Hero Image
    पटेल नगर सीट दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से एक है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट (Delhi Vidhan Sabha Election Result 2025) शनिवार (8 फरवरी) को आ रहा है। पटेल नगर विधानसभा सीट (Patel Nagar Vidhan Sabha Chunav Result) से इस बार आप ने प्रवेश रत्न, बीजेपी ने राज कुमार आनंद और कांग्रेस ने प्रवेश रत्न पर अपना दांव लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी उम्मीदवार साल 2013 के बाद आप को करारा टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। बीजेपी के उम्मीदवार राज कुमार आनंद 266 वोटों से आगे चल रहे हैं।

    इस सीट पर 2013 से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। 2013 में वीना आनंद, 2015 में हजारी लाल चौहान और 2020 में राज कुमार आनंद यहां से चुनाव जीत चुके हैं।

    पूर्व में रहे विजेता

      वर्ष   नाम   पार्टी
      2020   राज कुमार आनंद   आप
      2015   हजारी लाल चौहान   आप
      2013   वीना आनंद   आप
      2008   राजेश लिलोथिया   कांग्रेस
      2003   रमाकांत गोस्वामी   कांग्रेस

    पटेल नगर सीट दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से एक है। सेंट्रल दिल्ली जिले में आने वाला यह इलाका नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है।

    इस सीट पर पहली बार 1972 में चुनाव हुए थे। तब भारतीय जनसंघ के नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​ने कांग्रेस की सविता बहन को हराकर विधायक बने थे। कांग्रेस ने इस सीट पर सबसे ज्यादा 3 बार जीत दर्ज की है।

    हम अपने पाठकों को हर पल खबरों से अपडेट करते हैं। हम आप तक ताज़ा और ब्रेकिंग न्यूज़ तुरंत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चुनाव परिणाम आने पर यह खबर अपडेट की जाएगी। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के लिए जागरण से जुड़े रहें।