विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Fire : सेलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में लगी आग, फिल्म 'छावा' देख रहे दर्शकों में मची अफरा-तफरी

By Agency Edited By: Rajesh Kumar
Published: Wed, 26 Feb 2025 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2025 06:42 PM (IST)

दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में एक सिनेमा हॉल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। छावा फिल्म की स्क्रीनिंग ...और पढ़ें

दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में लगी आग, सिनेमा हॉल में दहशत का माहौल । पीटीआई
दिल्ली के सेलेक्ट सिटी मॉल में लगी आग, सिनेमा हॉल में दहशत का माहौल । पीटीआई

एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली के एक मॉल के सिनेमा हॉल में अचानक आग लग गई। एक अधिकारी ने बताया कि यहां सेलेक्ट सिटी मॉल के एक सिनेमा हॉल में बुधवार को एक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लग गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पीटीआई को बताया कि मॉल में पीवीआर सिनेमा की फिल्म स्क्रीन के एक कोने में शाम 4:15 बजे 'छावा' फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान आग लगने से सिनेमा देखने वालों में दहशत फैल गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें शाम 5.42 बजे आग लगने की सूचना मिली और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

दिल्ली फायर सर्विस ने एएनआई के हवाले से बताया कि आज साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में स्थित एक सिनेमा हॉल की ऑडी 3 की स्क्रीन में मामूली आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 6 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।