यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में शादी समारोह के लिए बने पंडाल में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर
दिल्ली के रोहिणी इलाके में शादी समारोह के एक पंडाल में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। सूचना पर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। रोहिणी इलाके में शादी समारोह के लिए बने पंडाल में बृहस्पतिवार को आग लग गई। हालांकि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पंडाल पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। मौके पर दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश चल रही है। यह पंडाल रोहिणी सेक्टर 11 में स्थित है। आशंका है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।