Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palam vidhan sabha Chunav Result: पालम में खिला कमल, कुलदीप सोलंकी ने करीब 9 हजार वोटों से दर्ज की जीत

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:24 PM (IST)

    Palam election Result पालम विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे (Palam vidhan sabha Election Result 2025) शनिवार 8 फरवरी को आ गए। पालम विधानसभा पर कमल खिला। आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सोलंकी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कुल 63.3 प्रतिशत मतदान हुआ। पुरुष मतदाताओं की संख्या 133609 और महिला मतदाताओं की संख्या 114098 रही। कुल मतदाताओं की संख्या 247721 थी।

    Hero Image
    Palam vidhan sabha Chunav Result: पालम सीट पर खिला कमल।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Palam vidhan sabha Election Result 2025: पालम विधानसभा सीट पर बीजेपी के कुलदीप सोलंकी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जोंगिंदर सोलंकी को करीब 9 हजार वोटों से हरा दिया। इसके साथ ही पालम में भी कमल खिल गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पालम दिल्ली की 37वीं विधानसभा है। यह विधानसभा 2008 में हुए परिसीमन (डीलिमिटेशन) के बाद अस्तित्व में आई। पालम विधानसभा दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। पहले यह सीट बाहरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती थी।

    विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जन प्रतिनिधि

    1993 धरम देव सोलंकी- भाजपा

    1998 महेंद्र यादव- कांग्रेस

    2003 धरम देव सोलंकी- भाजपा

    2008 धरम देव सोलंकी- भाजपा

    2013 धरम देव सोलंकी- भाजपा

    2015 भावना गौड़- आप

    2020 भावना गौड़- आप

    2025 में मैदान में प्रत्याशी

    आप- जोगिंदर सोलंकी

    भाजपा- कुलदीप सोलंकी

    कांग्रेस- मांगे राम सोलंकी

    वोट प्रतिशत और कुल मतदाता

    वोट प्रतिशत -  63.3

    पुरुष मतदाता - 133609

    महिला मतदाता - 114098

    कुल मतदाता   - 247721

    विधानसभा चुनाव 2020

    आप   - भावना गौड़ (92775)

    बीजेपी - विजय पंडित (60010)