विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Onion Price: टमाटर के बाद दिल्ली में अब सस्ता प्याज बेचेगी सरकार, आज से शुरू होगी बिक्री

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Mon, 21 Aug 2023 08:50 AM (IST)

भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ पहले केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर यूपी दिल्ली और राजस्थान में टमाटर ...और पढ़ें

Onion Price: टमाटर के बाद दिल्ली में अब सस्ता प्याज बेचेगी सरकार।
Onion Price: टमाटर के बाद दिल्ली में अब सस्ता प्याज बेचेगी सरकार।

HighLights

  1. दिल्ली में टमाटर के बाद सस्ता प्याज बेचेगी सरकार
  2. मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों से रियायती दरों पर बेची जाएगी प्याज
  3. दिल्ली के बाद अन्य राज्यों में सरकार बेचेगी प्याज

नई दिल्ली, पीटीआई। टमाटर की कीमतों में उछाल के बाद अब प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ रहा है। इसी को देखते हुए सहकारी एनसीसीएफ उपभोक्ताओं को महंगी कीमतों से राहत देने के लिए दिल्ली में 25 रुपये किलो की रियायती दर पर आज से सरकारी बफर स्टॉक से प्याज की खुदरा ब्रिकी शुरू करेगा।

दिल्ली में आज से रियायती दर पर प्याज बेचेगी NCCF

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने पीटीआई को बताया, "शुरुआत में हम दिल्ली में बफर प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करेंगे। हम अपने मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के माध्यम से 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेचेंगे।" राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को लगभग 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी और धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ राष्ट्रीय राजधानी में नेहरू प्लेस और ओखला में स्थित अपने दो खुदरा दुकानों के माध्यम से भी प्याज बेचेगा।

ऑनलाइन प्याज बेचने की भी है योजना

उन्होंने कहा कि एनसीसीएफ ने ओएनडीसी (डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क) प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्याज बेचने की भी योजना बनाई है और वह इसके तौर-तरीकों पर काम कर रहा है।

दो दिन बाद इन राज्यों में भी शुरू होगी प्याज की ब्रिकी

सरकार ने बाजार में हस्तक्षेप के लिए दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और असम की पहचान की है। इन पांच राज्यों में थोक और खुदरा दोनों बाजारों में बफर प्याज का निपटान करके उपलब्धता बढ़ाई जा रही है। थोक बाजारों में बफर प्याज मंडी दर पर बेचा जा रहा है, जबकि खुदरा बाजारों में 25 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुदरा बिक्री सोमवार से शुरू होगी, जबकि अन्य चार राज्यों में यह दो दिन बाद शुरू होगी।

आपको बता दें कि सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक किया था। इस वर्ष बफर के लिए 2 लाख टन अतिरिक्त प्याज खरीदने का भी निर्णय लिया गया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को प्याज की अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 19 प्रतिशत बढ़कर 29.73 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई जो एक साल पहले 25 प्रति किलोग्राम थी। दिल्ली में इसी अवधि में प्याज की खुदरा कीमत 28 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 37 रुपये प्रति किलो हो गई है।

वहीं, भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) पहले से ही केंद्र सरकार की ओर से रियायती दर पर यूपी, दिल्ली और राजस्थान में टमाटर बेच रहा है और अब उसे खुदरा बफर प्याज का काम सौंपा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।