Move to Jagran APP

एक भारत श्रेष्ठ भारत में बच्‍चों ने लोगों को बताया जलवायु प्रदूषण कितना खतरनाक

केंद्रीय विद्यालय संगठन के चार दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर्व के दौरान हुए कार्यक्रम में बच्‍चों का उत्‍साह देखते ही बन रहा था।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:09 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:09 PM (IST)
एक भारत श्रेष्ठ भारत में बच्‍चों ने लोगों को बताया जलवायु प्रदूषण कितना खतरनाक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन के चार दिवसीय सांस्कृतिक और साहित्यिक उत्सव ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर्व के तीसरे दिन शनिवार को बच्चों ने हॉल संख्या-1 में विभिन्न देशों के सामूहिक नृत्य व गान की प्रस्तुति कर दर्शकों को आनंदित किया। हर क्षेत्र के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य व गीत का प्रदर्शन किया। इस दौरान दर्शकों को जापान, डेनमार्क, साउथ अफ्रीका, कनाडा, चीन, रूस, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया, पोलैंड, जर्मनी, थाईलैंड सहित कई देशों की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला।

loksabha election banner

बच्‍चों ने बताया जलवायु प्रदूषण कितना खतरनाक

पर्व में भाग लेने वाले केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी 25 क्षेत्रों को अपने राज्य से अलग एक राज्य और एक देश आवंटित किया गया है। छात्रों ने आवंटित राज्य और देश की संस्कृति, रीति-रिवाजों, पहनावों, भाषा, अर्थव्यवस्था व जलवायु आदि को दर्शाते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हॉल संख्या-2 में शिक्षक-संगीत कार्यक्रम, कहानी प्रस्तुति प्रतियोगिता व एकल वादन प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। हॉल संख्या-3 में अंग्रेजी वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जबकि हॉल संख्या-4 में संस्कृत श्लोक और हिंदी काव्य का मधुर पाठ सुनने को मिला। आज के कार्यक्रमों में देश भर के 25 रीजन के केंद्रीय विद्यालयों के हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया।

सिंगल यूज प्‍लास्‍टिक थीम से लोगों को कर रहे जागरूक

इसके साथ ही पर्व के तीसरे दिन की थीम सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए आगरा संभाग ने प्रदर्शनी लगाई और दर्शकों को इसके बारे में जानकारी भी दी। इसके बाद प्रस्तुत किए गए सामूहिक अंतरराष्ट्रीय नृत्य में देहरादून संभाग को तृतीय स्थान मैक्सिको नृत्य के लिए जबलपुर संभाग को द्वितीय स्थान और न्यूजीलैंड नृत्य के लिए कोलकाता संभाग को प्रथम स्थान के लिए पुरस्कार मिला। इसके अलावा हिंदी वाद-विवाद (सीनियर) में तृतीय स्थान जबलपुर संभाग को, द्वितीय स्थान तिनसुकिया संभाग को और प्रथम स्थान कोलकाता संभाग को मिला। सभी विजेताओं को एनआइओएस के अध्यक्ष चंद्रभूषण शर्मा और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सचिव अतुल कोठारी की ओर से दिए गए।

प्रतिभा के हुए कायल

कार्यक्रम के दौरान मानव संसाधन विकास मंत्रलय के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने दर्शकों को संबोधित करते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व’ के माध्यम से किए गए प्रयासों के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रशंसा की। उन्होंने केवीएस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की। गर्ग ने कहा कि मैं केंद्रीय विद्यालय के छात्रों की महान प्रतिभा को देखकर रोमांचित हूं और उम्मीद करता हूं कि वे अपने भविष्य के सभी प्रयासों को प्राप्त करें।

हर बच्‍चे दिख रहे थे उत्‍साहित
वहीं, अतुल कोठारी ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर्व से विविधता के माध्यम से एकता के आदर्श को स्थापित करने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रयास को सराहा। उन्होंने केवीएस के छात्रों को प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने केवीएस छात्रों से अनुरोध किया कि वे इस वंश को जारी रखें और अगले साल अधिक रंगों और खुशी के साथ पर्व में आएं।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.