Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uthani Ekadashi 2022: दिल्ली में देवोत्थान एकादशी पर हुईं 15 हजार शादी, बरातों ने जाम कर दीं सड़कें

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 08:07 AM (IST)

    Uthani Ekadashi 2022 देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों से लेकर घरों में भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा की गई। दोपहर में महिलाओं ने तुलसी जी का विवाह रचाया। चूंकि देवोत्थान एकादशी पर शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।

    Hero Image
    Uthani Ekadashi 2022: दिल्ली में देवोत्थान एकादशी पर हुईं 15 हजार शादी

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देवोत्थान एकादशी पर बैंडबाजा-बरात ने वाहन चालकों व राहगीरों को जमकर छकाया। एक अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में करीब 15 हजार शादी हुईं। चढ़त के दौरान बरातों ने कई जगह सड़कें जाम कर दीं। कुछ जगहों पर वाहन चालकों व राहगीरों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवोत्थान एकादशी पर शुरू हो जाते हैं शुभ कार्य

    दूसरी ओर, पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद शादियों में आतिशबाजी की गई। देवोत्थान एकादशी पर मंदिरों से लेकर घरों में भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा की गई। दोपहर में महिलाओं ने तुलसी जी का विवाह रचाया। चूंकि देवोत्थान एकादशी पर शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।

    ऐसे में दिल्ली में पहले दिन ही करीब 15 हजार जोड़े विवाह बंधन में बंधे। पुरानी दिल्ली के सामुदायिक भवन, पार्क, बैंक्वेट हाल व धर्मशालाओं में शहनाइयां बज रही थीं, तो करोलबाग, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, सिविल लाइंस समेत अन्य इलाकों का कमोबेश यही नजारा था। बाहरी दिल्ली के शालीमार बाग, रिंग रोड, वजीरपुर आदि इलाकों में बैंक्वेंट हाल भी शादियां थीं।

    जीटी रोड जखईरा चौक से शिवाजी मार्ग, मोती नगर से इंद्रलोक तक बैंक्वेंट हाल से जुड़ी सड़कों पर भीषण जाम नजर आया।

    ट्विटर पर खूब हुईं जाम लगने की शिकायतें

    दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली समेत अन्य इलाकों में स्थित फार्म हाउस और बैंक्वेट हालों में रौनक रही। हालत यह थी कि मुकरबा चौक के पास जीटी रोड पर भीषण जाम से जूझता रहा। कई बरातें भी जाम में फंसी रहीं।

    अलीपुर गुरुद्वार, द्वारका फ्लाईओवर, छावला, 11 मूर्ति से धोलाकुंआ, बदरपुर बार्डर से पल्ला बाईपास पर जाम लगने की शिकायतें लोगों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हेंडल पर की। यातायात पुलिस ने जाम से निपटने को अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की थी।

    ये भी पढ़ें- 

    Air Pollution: दिल्ली में सभी प्राइमरी स्कूल 8 नवंबर तक बंद, नोएडा में कक्षा 8 तक चलेंगी कक्षाएं

    Delhi University की कुल खाली सीटों की सूची हुई जारी, 5 नवंबर को शुरू होगी वरीयता की प्रक्रिया