Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Digi Yatra App: डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 40 लाख पार, इससे एयरपोर्ट पर मिलती है ये सुविधा

    Updated: Sun, 14 Jul 2024 01:18 PM (IST)

    डिजी यात्रा ऐप (Digi Yatra App Update) का उपयोग करने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक अब यह 40 लाख को पार कर गया है। इस ऐप का इस्तेमाल करने से यात्री को एयरपोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर परेशानी कोई परेशानी नहीं होती। साल 2022 में इसको लांच किया गया था।

    Hero Image
    डिजी यात्रा पर यात्रा करने वालों की संख्या 40 लाख से ज्यादा। फाइल फोटो

     राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। डिजी यात्रा ऐप का इस्तेमाल कर हवाई यात्रा करने वालों का आंकड़ा शनिवार को 40 लाख पार कर गया। डिजी यात्रा के आधिकारिक एक्स एकाउंट से इसकी जानकारी दी गई है।

    सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर नहीं होती परेशानी

    एयरपोर्ट यात्रियों को परेशानी मुक्त यात्रा का अनुभव देने को एक दिसंबर 2022 को यह ऐप लांच किया गया था। डिजी ऐप का इस्तेमाल करने से यात्री को एयरपोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा जांच और बोर्डिंग गेट पर परेशानी नहीं होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपने मोबाइल पर ऐप को करना होता है डाउनलोड 

    किसी भी यात्री को डिजी यात्रा सुविधा का उपयोग करने के लिए अपने मोबाइल पर इस ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण करना होता है। पंजीकरण के बाद यूजर्स को डिजी लाकर या ऑफलाइन आधार के माध्यम से खुद का सत्यापन कराने के लिए लिंक करना होता है।

    आधार लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद यात्री को सेल्फी लेनी होती है और इसे ऐप के माध्यम से अपलोड करना होता है। इसके बाद यात्री को डिजी यात्रा ऐप पर अपने बोर्डिंग पास को अपडेट करना होता है।

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ आज AIMPLB की बैठक, तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं पर अदालत ने दिया था ये निर्णय