Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बदल रही दिल्ली की सूरत', CM रेखा गुप्ता बोलीं- विकास कार्यों के लिए नहीं आने देंगे फंड की कमी

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 07:57 AM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देगी। ग्रेटर कैलाश में जन सेवा क ...और पढ़ें

    Hero Image
    बुजुर्ग महिला को आयुष्मान कार्ड देतीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता साथ में हैं सांसद बांसुरी स्वराज।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार दिल्ली के विकास के लिए समर्पित है और विकास कार्यों में कोई अवरोध न आए इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं होने देगी।

    मुख्यमंत्री ने जन सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

    वह रविवार को ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के राजीव गांधी पार्क स्थित सामुदायिक केंद्र में जन सेवा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहीं थीं। इस मौके पर उन्होंने बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए। कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज व स्थानीय विधायक शिखा राय भी उनके साथ मौजूद रहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह मंच नारीशक्ति को प्रणाम करता है। जब विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री तीनों महिलाएं हों, तो यह नारीशक्ति की मजबूत भूमिका का प्रतीक है। उन्होंने कहा दिल्ली की जनता ने भाजपा के नेतृत्व वाली ट्रिपल इंजन की सरकार चुनकर यह सिद्ध कर दिया है कि जब विकास की सोच और जनकल्याण की नीयत मजबूत हो तो परिवर्तन निश्चित होता है।

    पिछले पांच महीनों में दिल्ली की सूरत बदलनी शुरू हो गई है। व्यापारी वर्ग को लाइसेंस के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एकल विंडो प्रणाली के तहत काम तेजी से होगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजधानी में जिस किसी काम के लिए भी बजट की जरूरत पड़ेगी, राज्य सरकार तत्परता से सहयोग करेगी।