विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jahangirpuri Violence की जांच में जुटीं 14 टीमें, पुलिस कमिश्नर बोले, जल्द हिंसा की सच्चाई आएगी सामने

By Jp YadavEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2022 02:15 PM (IST)Updated: Mon, 18 Apr 2022 02:37 PM (IST)

Jahangirpuri Violence राकेश अस्थाना के मुताबिक शोभायात्रा के पिछले हिस्से में जो लोग मौजूद थे उनके साथ वहां पर खड़े ...और पढ़ें

Jahangirpuri Riots: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती, इंटरनेट पर नजर रख रही दिल्ली पुलिस
Jahangirpuri Riots: अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती, इंटरनेट पर नजर रख रही दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। Jahangirpuri Violence: हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम को जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए दिल्ली पुलिस कमिश्वर राकेश अस्थाना ने माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ा संदेश दिया है। सोमवार दोपहर में पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा कि कुछ लोग इंटरनेट मीडिया के जरिए शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं और गलत सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनता अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि दिल्ली पुलिस की जांच के दौरान जहांगीरपुरी में शनिवार को हुई हिंसा मामले में मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। फोरेंसिक की चार टीमों ने मौके का मुआयना किया है। विभाग की 14 टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को जहांगीरपुरी में हिंसा के दौरान 9 लोग घायल हुए, जिनमें 8 पुलिस अधिकारी हैं। राकेश अस्थाना ने बताया कि मामले में अबतक 23 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इंटरनेट मीडिया की वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है।

जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना की प्रेसवार्ता के मुख्य अंश

  • पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की
  • हमारी टीम ने हालात संभालने की हर संभव कोशिश
  • झड़प में आठ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें लगी
  • अभी तक 23 आरोपितों को गिरफ्तार किया ग
  • मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं
  • गिरफ्तारी दोनों पक्ष से की गई हैं। क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई
  • इंटरनेट मिडिया एनालिसिस किया जा रहा है, जो लोग गलत जानकारी दे रहे हैं, उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी
  • अफवाहों पर जनता ध्यान न दें। सही जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करें
  • शांति स्थापित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। पीस कमेटी की मीटिंग की जा रही है। जहांगीरपुरी के अलावा अन्य संवदेनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया
  • जांच के लिए 14 टीमें बनाई गई हैं। टीम ने कल से ही जांच का काम संभाला
  • छोटी सी बात पर शुरू झगड़ा, टकराव में बदला। अब तक 100 उपद्रवियों की पहचान हुई
  • वीडियो में दिख रहे हैं उनसे पूछताछ की जा रही है। दोषी कोई भी बख्शा नहीं जाएगा
  • हालात सामान्य होने तक अतिरिक्त चौकसी रहेगी।

यहां पर बता दें कि हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा पर जहांगीरपुरी में शनिवार को किए गए हमले को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना से मिला था। विहिप के प्रदेश अध्यक्ष कपिल खन्ना के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शोभायात्रा की सुरक्षा में नाकाम अधिकारियों और हनुमान भक्तों पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी।

विहिप ने कहा कि चूंकि यह शोभायात्र दिल्ली पुलिस की पूर्व सूचना के जरिये निकाली गई थी, ऐसे में जिन अधिकारियों ने समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई, उन पर कार्रवाई हो। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि पुलिस अगर धार्मिक यात्राओं को समुचित सुरक्षा देने में सक्षम नहीं है तो बजरंग दल अपनी रक्षा स्वयं कर लेगा। बंसल ने बताया कि कई स्थानों पर पुलिस ने इसलिए शोभायात्रा निकलने की मंजूरी नहीं दी, क्योंकि वहां की मस्जिदों ने पत्र लिखा था।

अखिलेश यादव के करीबी नेता गिरफ्तार, धार्मिक आस्था के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।