विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nikki Murder: निक्की-साहिल के अलावा बिंदापुर में लिए घर के रेंट एग्रीमेंट पर किस तीसरे शख्स के थे हस्ताक्षर?

By GeetarjunEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 20 Feb 2023 06:59 PM (IST)

निक्की यादव हत्याकांड मामले में आरोपी साहिल के परिवार को दोनों की शादी के बारे में पता था लेकिन निक्की ...और पढ़ें

निक्की-साहिल के अलावा बिंदापुर में लिए घर के रेंट एग्रीमेंट पर किस तीसरे शख्स के थे हस्ताक्षर?
निक्की-साहिल के अलावा बिंदापुर में लिए घर के रेंट एग्रीमेंट पर किस तीसरे शख्स के थे हस्ताक्षर?

नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली के निक्की यादव हत्याकांड मामले में आरोपी साहिल के परिवार को दोनों की शादी के बारे में पता था, लेकिन निक्की के परिवार में से सिर्फ उसकी छोटी बहन निधि को पता था। करीब छह महीने पहले साहिल और निक्की ने बिंदापुर इलाके में किराए का घर भी लिया था, जिसके एक कमरे में निक्की और दूसरे में निधि रहती थी। साहिल कभी कभी वहां आया करता था।

जब उन लोगों ने किराए पर घर लिया था, तो रेंट एग्रीमेंट में निक्की, साहिल और निधि ने हस्ताक्षर किए थे। निधि ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अक्टूबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली है। ग्रेटर नोएडा व द्वारका में साथ-साथ रहने के बाद बिंदापुर में मकान लिया था।

दोनों के रिश्ते में आई खटास के बारे में जानती थी निधि

बिंदापुर में दोनों बहनों के साथ रहने के कारण निधि को निक्की व साहिल के रिश्ते में खटास आने की भी लंबे समय से जानकारी थी, लेकिन दोनों बहनों ने अपने स्वजन को कभी कुछ नहीं बताया। अगर समय पर निधि भी स्वजन को निक्की व साहिल के रिश्ते के बारे में सबकुछ बता दी होती, तब तीन परिवार तबाह होने से बच सकते थे।

दोनों बहनें रहीं चुप

दोनों बहनों की चुप्पी व साहिल की करतूत से तीन परिवार तबाह हो गए। क्राइम ब्रांच के विशेष आयुक्त रवींद्र सिंह यादव का कहना है कि निधि को कई वर्ष पूर्व यह जानकारी मिल गई थी कि उसकी बड़ी बहन निक्की, साहिल गहलोत नाम के युवक से प्यार करती है।

ये भी पढ़ें- Nikki Murder Case: साहिल की करतूत से तबाह हुए तीन परिवार, काश...निक्की और निधि ने नहीं साधी होती चुप्पी

कोर्ट ने साहिल की 2 दिन और बढ़ाई पुलिस कस्टडी

निक्की यादव मर्डर केस के आरोपितों को दिल्ली की द्वारका कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मुख्य आरोपी साहिल गहलोत की दो दिन की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। वहीं, अन्य पांच आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।