न्यूज बुलेटिन: शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें
पढ़ें शाम छह बजे तक की दिल्ली-एनसीआर की पांच बड़ी खबरें...
1- नगर निकाय चुनाव में बजा भाजपा का 'डंका', आशा शर्मा बनीं गाजियाबाद की मेयर
गाजियाबाद [जेएनएन]। नगर निकाय चुनाव में एक बार फिर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। नगर निगम मेयर पद पर पांचवीं बार भाजपा की जय हुई है। चुनावी रणभूमि में भाजपा की आशा शर्मा जीत दर्ज कर शहर की प्रथम नागरिक बन गईं हैं। उन्होंने 1,63,647 के बड़े अंतर से कमल खिलाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
2- दिल्ली में इस हफ्ते और गिरेगा पारा, 7 डिग्री तक जा सकता है न्यूनतम तापमान
नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में एक बार फिर तापमान का गिरना जारी है। बहुत संभावना है कि इस सप्ताह में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तापमान में कमी होने के बाद भी लगभग पांच दिन प्रदूषण का स्तर नहीं बढ़ेगा, बल्कि इसमें मामूली कमी ही आएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
3- सरकार की सुस्ती व लापरवाही पड़ रही है भारी, आठ लाख बच्चे स्कूल से दूर
नई दिल्ली [जेएनएन]। देश की राजधानी में ही बच्चों के हक पर सरकार की सुस्ती व लापरवाही भारी पड़ रही है। एक तरफ तो दिल्ली सरकार शिक्षा का बजट बढ़ाने को अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में लाखों बच्चों को पढ़ने का अवसर तक नहीं मिल रहा है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
4- दिल्ली के इस अस्पताल में महिलाओं को शर्मनाक स्थिति का करना पड़ता है सामना
नई दिल्ली [जेएनएन]। पूर्वी नगर निगम में महिला महापौर है। इसके बावजूद इसी निगम के सबसे बड़े स्वास्थ्य केंद्र स्वामी दयानंद अस्पताल में हर दिन महिलाओं की अस्मिता तार-तार होती है। नर्सिंग स्टाफ के अलावा मरीज और तीमारदारो से भरे आपातकालीन विभाग में महिलाओं को इंजेक्शन लगाने के लिए परदे (पेशेट स्क्रीन) तक नहीं हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
5- शादी समारोह में किशोरी के साथ हैवानियत, भाई की सूझबूझ से बच गई आबरू
गुरुग्राम [जेएनएन]। शुक्र था कि बहन को खोजता हुआ उसका भाई पहुंच गया और आरोपी उसे देख भाग गए। भाई ने पुलिस को शिकायत दी तो एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पक्ष आरोपों को गलत बता रहा है।