Delhi Crime: ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
बाहरी दिल्ली के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायक ...और पढ़ें

संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रेम नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक नवविवाहिता का शव ससुराल में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसकी जानकारी एफएसएल व क्राइम टीम को दी। टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं। बाद में शव कब्जे में लेकर पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। एसडीएम के सामने पीड़ित परिवार के बयान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
मृतका की शिनाख्त 29 वर्षीय रविका के रूप में हुई है। इस मामले में मायका पक्ष हत्या का आरोप लगा रहा है, तो वहीं, ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रही है। पुलिस इन दोनों ही पहलुओं से जांच कर रही है।
शादी के दो महीने बाद ही रविका को परेशान किया जाने लगा
रविका की मां सरस्वती देवी ने बताया कि वह प्रेम नगर स्थित त्रिपाठी एन्क्लेव में अपने पति व बेटे के साथ रहती हैं। एक वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी बी ब्लाक, कटारिया रोड, प्रेम नगर में रहने वाले मोहित से की थी। सरस्वती का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद से ही मोहित ने उनकी बेटी रविका को परेशान करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर उसके साथ मारपीट करने लगा।
घरेलू विवाद में कई बार उसके साथ मारपीट भी की
आरोप है कि पूर्व में घरेलू विवाद में कई बार उसके साथ मारपीट भी की। जिसके कारण वह ससुराल से मायका आ गई थी। फिर उसके पति ने माफी मांगते हुए रविका को अपने साथ लेकर चलाया गया था। यह सिलसिला कई बार चलता रहा। कई बार उन्होंने मोहित व उनके परिवार वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी बात नहीं मानी। उनके बेटी के साथ मारपीट करते रहे। सरस्वती ने बताया उनकी बेटी कुछ दिन पहले ही मायका से सुसराल गई थी। शनिवार सुबह पता चला कि अब उनकी बेटी नहीं रही।
आरोप, किसी ने भी इस घटना की नहीं दी जानकारी
मृतका के भाई का आरोप है कि उनकी बहन की मौत की जानकारी न तो उनके जीजा ने दी और नहीं उनके परिवार के किसी भी सदस्यों ने दी। बताया कि बहन के घर के पास से गुजर रहे एक दोस्त ने पुलिस व भीड़ देख इसकी जानकारी उन्हें दी थी। जब वह बहन के यहां पहुंचे, तो देखा कि उनकी बहन फंदे से झूल रही है। भाई का आरोप है कि उनकी बहन की हत्या की गई है। पूर्व में उनकी बहन को नशा की गोलियां भी दी गई है। पीड़ित परिवार इस पूरे मामले में सही जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।