Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Weather: उमस से दिल्लीवासी बेहाल, 47 डिग्री तक गर्मी का हो रहा एहसास; IMD ने दिया ताजा अपडेट

    Updated: Fri, 25 Jul 2025 09:25 PM (IST)

    दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। तापमान सामान्य से अधिक रहा और 47 डिग्री सेल्सियस तक महसूस किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है। बारिश थमने से प्रदूषण के स्तर में भी थोड़ी वृद्धि हुई है जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में आ गया है।

    Hero Image
    वर्षा थमते ही बढ़ने लगी उमस, दिल्ली में महसूस हुई 47 डिग्री की कर्मी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को चिलचिलाती धूप, गर्म हवाओं और बढ़ती नमी के कारण दिल्ली वासियों को खासी उमस भरी परेशानी का सामना करना पड़ा। आलम यह रहा कि तापमान भले ही 40 डिग्री से नीचे था लेकिन हीट इंडेक्स अधिक होने से गर्मी 47 डिग्री की महसूस की गई। अभी अगले कई दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 85 से 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान लोधी रोड में 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सर्वाधिक न्यूनतम तापमान पूसा में 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    फिलहाल तापमान सामान्य से अधिक रहेगा 

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गर्जन वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 एवं 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अभी अगले दो तीन तापमान सामान्य से अधिक ही रहने की संभावना है।

    प्रदूषण के स्तर में भी थोड़ी वृद्धि देखने को मिली

    दूसरी तरफ वर्षा थमने से प्रदूषण के स्तर में भी थोड़ी वृद्धि देखने को मिली है। पिछले काफी दिनों से 100 से नीचे चल रहा एक्यूआइ अब 100 से ऊपर आ गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 136 दर्ज किया गया। इसे मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों का एक्यूआइ भी कहीं संतोषजनक तो कहीं मध्यम श्रेणी में बना हुआ है।